एक्सप्लोरर

कौन हैं एक पारी में 10 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज? इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शुभमन गिल ने दिया डेब्यू का मौका

Anshul Kamboj Test Debut: अंशुल कंबोज एक ही पारी में 10 विकेट ले चुके हैं. यहां जानिए अंशुल की लाइफ के बारे में कुछ रोचक डिटेल्स. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू किया है.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अंशुल कंबोज ने भारत के लिए डेब्यू किया है. मैच शुरू होने से पहले दीपदास गुप्ता ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई, वहीं टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम इंडिया में 3 बदलाव हुए हैं. शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन टीम में वापस आए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र 24 वर्षीय अंशुल कंबोज बने हुए हैं. शायद आप नहीं जानते होंगे कि क्रिकेट करियर में अंशुल को अपने पिता से बहुत सपोर्ट मिलता रहा है.

कौन हैं अंशुल कंबोज?

अंशुल कंबोज करनाल के फाजिलपुर से आते हैं. दरअसल वो अंशुल के पिता, उधम सिंह ही थे जिन्होंने अपने बेटे के शानदार करियर की नींव रखी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उधम सिंह बताते हैं कि उनके बेटे का क्रिकेट का सफर तब शुरू हुआ, जब सतीश राणा से अंशुल का वजन कम करने के बारे में बात की थी. सतीश, अंशुल के बचपन के कोच रहे. पिता उधम सिंह अनुसार अंशुल का वजन काफी अधिक हुआ करता था, लेकिन जैसे ही अंशुल ने पहली बार अकादमी में कदम रखा वैसे ही उन्हें इस खेल से लगाव हो चला था. क्रिकेट, अंशुल कंबोज के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका था.

2023 में मिली पहचान

अंशुल कंबोज  भारतीय क्रिकेट में चर्चा का विषय तब बने, जब उन्होंने हरियाणा को 2023 में विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में बड़ा योगदान दिया था. अंशुल ने उस टूर्नामेंट में 10 मैच खेलकर 17 विकेट चटकाए थे. इसी प्रदर्शन के कारण स्काउट्स (टैलेंट की खोज करने वाले लोग) की नजर उनपर पड़ी थी. उन्हें IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 3 मैच खेलने का मौका मिला था.

एक ही पारी में लिए 10 विकेट

अंशुल कंबोज भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक ही पारी में सभी 10 विकेट चटकाए हों. उन्होंने केरल के खिलाफ मैच में 30.1 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 49 रन देकर 10 विकेट लिए थे. भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में उनसे पहले सिर्फ बंगाल के प्रेमांग्सु चटर्जी और राजस्थान के प्रदीप सुंदरम ऐसा कर पाए थे.

अंशुल कंबोज ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में अब तक 24 मैचों में 79 विकेट लिए हैं. अंशुल जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर सकते हैं, फर्स्ट-क्लास करियर में उनके नाम 486 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

35 साल बाद फिर भारतीय खिलाड़ी का मैनचेस्टर में डेब्यू, 1990 में इस मैदान पर अनिल कुंबले ने खेला था पहला मैच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget