एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2023-24: कौन है रणजी ट्रॉफी में कहर बरपाने वाले अग्नि चोपड़ा? बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

Agni Chopra: रणजी ट्रॉफी 2023-24 में मिजोरम के लिए खेल रहे अग्नि चोपड़ा एक के बाद एक शतक लगाते जा रहे हैं. चार मैचों में अग्नि पांच शतक जड़ चुके हैं.

Who Is Agni Chopra: भारत में क्रिकेट देखने वाले दर्शक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट देखना ज़्यादा पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर घरेलू क्रिकेट में ऐसे उबरते हुए खिलाड़ी दिखाई देते हैं, जो अपने खेल से सभी का मन मोह लेते हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी सामने आया है, जिसका नाम अग्नि चोपड़ा है और उनका बॉलीवुड से खास नाता है या यहा यूं कहिए अग्नि ने बॉलीवुड छोड़ क्रिकेट का साथ पकड़ा.

तो आपको दें कि इन दिनों जारी रणजी ट्रॉफी 2023-24 में कहर बरपाने वाले अग्नि चोपड़ा बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं. अग्नि ने इसी साल (2024) फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और शुरुआती 4 मैचों में उन्होंने 5 शतक और 1 अर्धशतक लगा दिया है. अग्नि के पिता विधु विनोद के डायरेक्शन वाली फिल्म '12वीं फेल' हाल ही में रिलीज़ हुई थी, जिसने खूब चर्चाएं बटोरी थीं. फिल्म सभी को खूब पसंद आई थी.

अब उनका बेटा क्रिकेट के फील्ड में कमाल करता हुआ दिख रहा है. अग्नि मिजोरम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं. अग्नी ने डेब्यू करते ही बता दिया कि उनमें क्या काबीलियत है. उन्होंने अपने बल्ले से सभी का दिल जीता. एक तरफ पिता फिल्मों में और दूसरी तरफ बेटा क्रिकेट के मैदान पर लोगों का दिल जीत रहा है.

पहले चार मैचों में पांच शतक लगाने वाले पहले बने खिलाड़ी

अग्नि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने शुरुआती चार मैचों में लगातार शतक जड़ते हुए 5 सेंचुरी लगा दीं. सिक्किम के खिलाफ खेले गए करियर के पहले फर्स्ट क्लास मैच में अग्नि ने पहली पारी में 166 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में भी उनका बल्ला जमकर चला और उन्होंने 92 रनों की पारी खेली दी. इसके बाद नागालैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में अग्नि ने 164 रनों की पारी खेली. फिर अरूणाचल के खिलाफ उन्होंने 114 और मेघालय के खिलाफ 105 और 101 रनों की पारियां खेलीं. 

अब तक ऐसा रहा करियर 

अग्नि चोपड़ा अब तक अपने करियर में 4 फर्स्ट क्लास, 7 लिस्ट ए और 7 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास मैचों की 8 पारियों में उन्होंने 767, लिस्ट-ए की 7 पारियों में 174 और टी20 की 7 पारियों में 234 रन बना लिए हैं. 

 

ये भी पढे़ं...

IND Vs ENG: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे टेस्ट में नंबर 4 पर क्यों खेलना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget