एक्सप्लोरर

Asia Cup India Squad: कौन चुनता है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कौन तय करेगा एशिया कप का स्क्वाड? यहां जानें

Asia Cup India Squad: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में किसको जगह मिलेगी और किसे नहीं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. यहां जानिए भारतीय स्क्वाड पर अंतिम फैसला कौन लेता है?

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में किसको जगह मिलेगी और किसे नहीं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. यहां तक कि टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टी20 टीम में जगह दिए जाने पर संशय बना हुआ है. भारतीय स्क्वाड की घोषणा 19 अगस्त को होगी और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खिलाड़ियों का नाम बताएंगे. खैर पहले भी अजीत अगरकर टीम का एलान करते रहे हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन और स्क्वाड की लिस्ट आखिर कौन तैयार करता है? यहां जानिए प्लेइंग इलेवन और एशिया कप स्क्वाड का चयन कौन करेगा?

कौन चुनता है स्क्वाड?

एशिया कप हो या कोई अन्य सीरीज, भारतीय स्क्वाड तैयार करने की जिम्मेदारी चयन समिति की होती है, जिसकी अगुआई फिलहाल अजीत अगरकर कर रहे हैं. यानी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में किसे जगह मिलेगी और किसको नहीं, इस पर अजीत अगरकर समेत अन्य सभी चयनकर्ता मिलकर फैसला लेंगे.

स्क्वाड में चयन के लिए खिलाड़ी की फॉर्म, फिटनेस और हालिया आंकड़ों को भी देखा जाता है. वैसे तो स्क्वाड पर अंतिम फैसला चयन समिति को ही लेना होता है, लेकिन अक्सर टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कोच और कप्तान से भी सलाह ली जाती है.

कौन तय करता है प्लेइंग इलेवन?

एशिया कप में भारत की प्लेइंग इलेवन का टॉपिक भी चर्चा में है. एक तरफ स्क्वाड का चयन सेलेक्शन कमिटी के हाथों में होता है, लेकिन जब किसी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन चुनने की बारी आती है तो यह फैसला कोच और कप्तान के हाथ में होता है. चूंकि मैदान में जाकर कप्तान को अपने खिलाड़ी का बढ़िया तरीके से इस्तेमाल करना होता है, इसलिए प्लेइंग इलेवन चुनने में कप्तान का नजरिया बहुत महत्व रखता है. प्लेइंग इलेवन के चयन से पहले खिलाड़ी की फॉर्म और फिटनेस के अलावा मैदान में पिच के मिजाज को भी ध्यान में रखा जाता है.

यह भी पढ़ें:

बाबर-रिजवान की वापसी, शाहीन को भी मिला मौका; 2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम लीक!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget