एक्सप्लोरर

भारतीय टीम के बैटिंग कोच ने कहा, टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैटिंग में करना होगा सुधार: राठौर

दिल्ली में प्रदूषण के खराब स्तर को लेकर विक्रम ने कहा कि भारतीय टीम ऐसे हालात में खेलने की आदी है और ऐसे में उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए.

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि भारतीय टीम एक प्रमुख दिशा में काम कर रही है और वह यह है कि टी-20 विश्व कप से पहले उसे पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने स्तर में सुधार लाने की जरूरत है. रविवार को बांग्लादेश के साथ यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से पहले विक्रम ने कहा कि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए हमेशा अच्छी बल्लेबाजी करती है लेकिन जब लक्ष्य निर्धारित करने की बारी आती है तो वहां सुधार की गुंजाइश दिखती है. राठौर ने कहा, "बीती सीरीज में हमने अलग-अलग खिलाड़ियों और अलग-अलग काम्बीनेशन को आजमाया था. हम इस सीरीज में भी ऐसा ही करने जा रहे हैं. बीती सीरीज में हमने जानबूझकर पहले बल्लेबाजी और हार गए. इस दिशा में हमें सुधार की जरूरत है." राठौर ने एक अहम बात कही कि ऐसे में जबकि विश्व कप करीब है, लिहाजा टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, "एक बड़ा टूर्नामेंट आ रहा है और ऐसे में आप जरूरत से अधिक बदलाव नहीं कर सकते." विक्रम ने कहा कि कोर टीम क्या है, इसकी जानकारी होनी चाहिए और कोर टीम को बनाए रखते हुए उसके बीच कुछ नए चेहरों को आजमाया जा सकता है. इससे टीम काम्बीनेशन को बेहतर करने में मदद मिलेगी. दिल्ली में प्रदूषण के खराब स्तर को लेकर विक्रम ने कहा कि भारतीय टीम ऐसे हालात में खेलने की आदी है और ऐसे में उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि गुरुवार और शुक्रवार को कई बांग्लादेशी खिलाड़ी मास्क लगाकर अभ्यास करते नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी; भुवनेश्वर की हुई वापसी
LIVE: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी; भुवनेश्वर की हुई वापसी
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget