एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने खेली हैं सबसे ज्यादा गेंद, टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर ने खेला है. लेकिन सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है. यहां देखिए टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट.

Most Ball Faced By Batsman In Test Cricket: टेस्ट को इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे मुश्किल माना जाता हैं. इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों के पेशेंस, टेक्निक और मेंटल टफनेस की असली परीक्षा होती है. इस फॉर्मेट में लंबे समय तक टिके रहना ही कई बार जीत की चाभी बन जाती है. यह काम टेस्ट क्रिकेट में कई दिग्गज बल्लेबाज कर चुके हैं, जिन्होंने न सिर्फ रन बनाए हैं, बल्कि हजारों गेंदों का सामना कर अपनी टीम के लिए दीवार बनकर क्रीज पर डटे रहे हैं. इसमें अव्वल नंबर पर भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आते हैं. द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 31,258 गेंदे खेली हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1- राहुल द्रविड़- द्रविड़ ने अपने 164 मैचों के टेस्ट करियर में 31,258 गेंदों का सामना किया है. द्रविड़ ने इस दौरान 52.31 की औसत से 13,288 रन बनाए हैं. द्रविड़ ने टेस्ट करियर में 63 अर्धशतक और 36 शतक लगाए हैं.

2- सचिन तेंदुलकर- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन हैं. सचिन ने 200 मैचों के टेस्ट करियर में 29437 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान उन्होंने 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं. सचिन ने टेस्ट में 68 अर्धशतक और 51 शतक जड़े हैं.

3- जैक कालिस- तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के लिजेंडरी ऑलराउंडर जैक कालिस हैं. कालिस ने 166 टेस्ट मैचों में 28,903 गेंदें खेली हैं. कालिस ने टेस्ट में 13,289 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 58 अर्धशतक और 45 शतक लगाए हैं.

4- शिवनारायण चंदरपॉल- इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के लिजेंडरी बल्लेबाज शिवनारायण चंदरपॉल हैं. चंदरपॉल ने 164 टेस्ट मैचों में 27,395 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान उन्होंने 11,867 रन बनाए हैं. चंदरपॉल ने टेस्ट में 66 अर्धशतक और 30 शतक लगाए हैं.

5- एलन बॉर्डर- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर हैं. बॉर्डर ने 156 टेस्ट मैचों में 27,002 गेंदें खेली हैं. बॉर्डर ने 10,927 रन बनाए हैं. बॉर्डर ने इस दौरान 63 अर्धशतक और 27 शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें-

 BBL और दुनिया की बाकी लीग क्यों नहीं खेलते भारतीय क्रिकेटर? हैरान करने वाला है BCCI का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर हैं टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ियों के जिम्मेदार! गिल भी पूरे भागीदार
गौतम गंभीर हैं टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ियों के जिम्मेदार! गिल भी पूरे भागीदार
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget