एक्सप्लोरर

जब कंगारुओं के खिलाफ विराट कोहली का हर एक प्लान हुआ हिट

2003 विश्व कप की बात है. दक्षिण अफ्रीका में खेले गए उस विश्व कप में भारतीय टीम रंग में थी. सेंचूरियन में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच खेलना था.

2003 विश्व कप की बात है. दक्षिण अफ्रीका में खेले गए उस विश्व कप में भारतीय टीम रंग में थी. सेंचूरियन में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच खेलना था. उस मैच में सचिन तेंडुलकर के लिए पाकिस्तानी खेमे ने खास तैयारी की थी. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने तय किया था कि सचिन तेंडुलकर को ज्यादा से ज्यादा गेंद उनकी छाती के आस-पास फेंकी जाए.

ये वो दौर था जब पाकिस्तान की टीम में वसीम अकरम, वकार युनिस और शोएब अख्तर जैसे धुरंधर गेंदबाज हुआ करते थे. सचिन तेंडुलकर भी उस बड़े मैच के लिए खास तौर पर तैयार थे. मैच से पहले वाली रात वो ठीक से सोए नहीं. 1 मार्च 2003 को जब मैच शुरू हुआ तोभारतीय टीम को जीत के लिए 274 रन चाहिए थे. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सचिन पर हमला बोला लेकिन पहले से तैयार सचिन ने काउंटर अटैक कर दिया.

सचिन ने 75 गेंद पर 98 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में शोएब अख्तर की गेंद पर प्वाइंट पर लगाया गया वो छक्का भी था जो अब भी शोएब अख्तर को याद है. सचिन तेंडुलकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनकी इसी शानदार पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. मैच के बाद अखबारों की सुर्खियां थीं- ये वो दिन था जब सचिन तेंडुलकर भगवान को मांगते तो वो भी उन्हें मिल जाते. 16 साल बाद ओवल के मैदान में कुछ ऐसी ही कहानी विराट कोहली के साथ हुई.

विराट ने जो किया सब हिट रहा

तमाम डर और आशंकाओं के बाद भी विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की हिम्मत दिखाई. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के खौफ का जिक्र हर कहीं था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर की असहजता का जिक्र हर कहीं था. बावजूद इसके विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का रिस्क लिया. यानी भारतीय टीम ने मीटिंग में ही तय कर लिया था कि टॉस जीतने के बाद वो पहले बल्लेबाजी करेगी.

भारतीय सलामी जोड़ी को टारगेट दिया गया था कि वो शुरूआती ओवरों में कोई भी जोखिम ना लें. ये प्लान इस कदर हिट हुआ कि पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को 22 ओवर तक इंतजार करना पड़ा. 23वें ओवर में जब रोहित शर्मा आउट हुए तब तक भारतीय बल्लेबाजी बिल्कुल ‘कम्फर्टेबल’ पोजीशन में आ चुकी थी. अब शिखर धवन के शतक का इंतजार था. जो उन्होंने पूरा किया. प्रैक्टिस मैच से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच तक शिखर का बल्ला खामोश था. लेकिन वो फॉर्म में दिखा. विराट कोहली ने खुद शानदार बल्लेबाजी की. बैटिंग ऑर्डर में उन्होंने हार्दिक पांड्या को प्रमोट किया तो पांड्या भी अपने रोल पर हिट रहे.

पांड्या ने 27 गेंद पर 48 रन बनाए. इसके बाद धोनी क्रीज पर आए तो उनका बल्ला भी बोला. धोनी ने 14 गेंद पर 27 रन बनाए. यहां तक कि बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे गए केएल राहुल ने भी सिर्फ 3 गेंद पर 11 रन बनाए. यानी बैटिंग ऑर्डर में तमाम फेरबदल के बाद भी विराट कोहली की टीम का हर बल्लेबाज अपने रोल पर खरा उतरा. भारत ने 352 रन जोड़ दिए.

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

स्कोरबोर्ड पर साढ़े तीन सौ से ज्यादा रन हों तो इंतजार बस इस बात का रहता है कि बल्लेबाज गलती करे. विराट के गेंदबाजों ने यही किया. डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच की साझेदारी से कोई विचलित नहीं हुआ. सभी गेंदबाजों ने लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की. एकाध मौके छोड़ दें तो फील्डिंग बहुत शानदार रही. तेज गेंदबाजी के साथ साथ मिडिल ओवरों में स्पिनर्स ने अपना काम किया. डेविड वॉर्नर और मैक्सवेल का विकेट चहल ने लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय रणनीति में जिस तरह फंसती जा रही थी उससे लगा ही नहीं कि ये मैच इंग्लैंड में खेला जा रहा है. ऐसा लगा कि मैच भारत के किसी स्टेडिमय में है, जहां की आबोहवा से विराट वाकिफ हैं और वो जो जो चाहते हैं उनके खिलाड़ी वैसा रोल निभा रहे हैं. इस जीत की बड़ी खासियत ही यही होगी कि कम ही मैच ऐसे याद आते हैं जब किसी कप्तान के बनाए सारे के सारे प्लान हिट रहे हों. ये कुछ वैसा ही मैच था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
शुभमन गिल को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, BCCI ने कर दिया एलान, विराट-रोहित और बुमराह को कुछ नहीं
शुभमन गिल को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, BCCI ने कर दिया एलान, विराट-रोहित और बुमराह को कुछ नहीं
सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत
सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत
गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है
गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget