एक्सप्लोरर

जब सचिन तेंदुलकर ने सुशांत सिंह की बल्लेबाजी देखकर कहा था- इसे प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना चाहिए

सुशांत सिंह राजपूत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पर बनी फिल्म में यादगार किरदार निभाया था. इस फिल्म में काम करने के लिए सुशांत सिंह ने बल्लेबाजी और कीपिंग की जमकर प्रैक्टिस की थी.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फिल्म से जुड़ी हुई हस्तियों के साथ क्रिकेट जगत भी सदमे में है. सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी पर बनी फिल्म में मुख्य किरदार निभाकर एक अलग पहचान बनाई थी. इस फिल्म की वजह से सुशांत सिंह राजपूत का क्रिकेटर्स के साथ अलग कनेक्शन बन गया था. टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि सुशांत को बल्लेबाजी करते देख सचिन ने कहा था कि इसे प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना चाहिए.

'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने खूब मेहनत की थी. सुशांत की मेहनत का ही नतीजा था कि उन्होंने धोनी की असल जिंदगी को बेहद खूबसूरती के साथ फिल्मी पर्दे पर उतार दिया था. इस फिल्म में कोई कसर ना रह जाए इसलिए सुशांत ने ना सिर्फ धोनी के जैसी कीपिंग सीखी बल्कि हैलीकॉप्टर शॉट भी लगाया.

मैदान पर पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में काम करने के लिए किरण मोरे से विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग ली थी. मोरे ने कहा, ''मुझे याद है कि सचिन तेंदुलकर सुशांत सिंह राजपूत को बल्लेबाजी करते देख हैरान रह गए थे. सुशांत हैलीकॉप्टर शॉट के लिए मुंबई के मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे और सचिन भी वहां आए थे. सचिन ने गैलेरी से सुशांत को प्रैक्टिस करते देखा.''

उन्होंने आगे कहा, ''सचिन मेरे पास आए और पूछा ये प्रैक्टिस कौन कर रहा है. वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. मैंने कहा कि यह तो एक्टर सुशांत है. सचिन हैरान थे और बोले यह तो प्रोफेशन क्रिकेट खेल सकता है अगर चाहे तो. वह काफी अच्छा दिख रहा है.''

किरण मोरे ने सुशांत के इस तरह से दुनिया से चले जाने पर दुख जाहिर किया है. इसके अलावा धोनी के मैनेजर साफ कर चुके हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के बिना धोनी की फिल्म का सीक्वल नहीं बनाया जाएगा.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पाकिस्तानी गेंदबाज का यू-टर्न, इंग्लैंड में सीरीज खेलने के लिए तैयार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget