एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पाकिस्तानी गेंदबाज का यू-टर्न, इंग्लैंड में सीरीज खेलने के लिए तैयार

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह से हाल ही में तेज गेंदबाज को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाना पड़ा था. लेकिन अब स्टार खिलाड़ी ने वापसी का फैसला किया है.

अगले महीने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज से करीब 120 दिन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान की टीम का इंग्लैंड जाना तय है. पाकिस्तान ने हाल ही इंग्लैंड दौरे के लिए 29 सदस्यों की टीम का एलान किया था. इस टीम में टेस्ट सीरीज के लिए वहाब रियाज का नाम आना चौंकाने वाली बात थी, क्योंकि पिछले साल तेज गेंदबाज ने इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया था. हालांकि रियाज ने अब कहा है कि वह टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं.

वहाब रियाज को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की वजह से कुछ दिन पहले ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाना पड़ा है. रियाज ने कहा, ''पीसीबी ने मुझसे पूछा कि क्या मैं जरूरत पड़ने पर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं, तो मैंने सीधा हां बोला. मेरी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलना है.''

पिछले साल लिया था संन्यास

वहाब रियाज ने 10 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. रियाज का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है और वह 27 टेस्ट में 34.50 की औसत से सिर्फ 83 विकेट ले पाए हैं. पिछले साल रियाज की वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी हुई थी और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके सिलेक्शन को जस्टिफाई किया था.

रियाज ने कहा, ''2016 से 2019 के बीच मैंने बेहद कम टेस्ट क्रिकेट खेला. मैंने श्रीलंका में एक टेस्ट खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था, फिर भी मुझे टीम से निकाल दिया गया. मुझे लगा कि मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए पाकिस्तान की जरूरत नहीं हूं. मैंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया और सोचा कि अब ध्यान सिर्फ वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी पर लगाना है.''

रियाज ने बोला कि जब उन्होंने बोर्ड को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने के बारे में बताया था तो उन्हें फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा गया था. दो दिन पहले पाकिस्तान टीम के कोच मिस्बाह उल हक ने जानकारी दी थी कि रियाज इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि मोहम्मद आमिर ने खुद को इंग्लैंड दौरे से अलग रखने का फैसला किया है.

गैरी किर्स्टन महज सात मिनट में बन गए थे टीम इंडिया के कोच, लेकिन लेटर में था चैपल का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget