एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar: जब अंडरवियर में 'टिशू पेपर' लगाकर खेले थे सचिन तेंदुलकर, वर्ल्ड कप का था मुकाबला 

Tissue Paper: सचिन तेंदुलकर ने बताया था कि नौबत ऐसी आ गई थी कि उन्हें 2003 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ अंडरवियर में टिशू पेपर डालकर खेलना पड़ा था.

Sachin Tendulkar Tissue Paper Story: सचिन तेंदुलकर दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ों में शुमार किए जाते हैं. भारत के लिए उन्होंने 1989 से 2013 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई. लेकिन इस नाम और शोहरत को हासिल करने के लिए सचिन को तमाम मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा. कई बार उन्हें मैदान पर जूझना पड़ा. ऐसे ही 2003 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर को अपने अंडरवियर में टिशू पेपर डालकर खेलना पड़ा था. 

वर्ल्ड कप 2003 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सचिन तेंदुलकर डायरिया का शिकार हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टिशू पेपर का इस्तेमाल करना पड़ा था. इस मैच में तेंदुलकर ने रनअर का भी इस्तेमाल किया था. सचिन ने मुकाबले में करीब 3 घटे तक बैटिंग कर टीम के लिए 97 रनों की पारी खेली थी. दरअसल मुकाबले से पहले सचिन ने खुद को उबारने के लिए कुछ ज़्यादा ही नमक का पानी ले लिया, जिसका उन पर उल्टा असर हो गया. 

सचिन ने घटना का ज्रिक करते हुए बताया, "वह मेरे करियर का इकलौता ऐसा मैच था, जिसमें मैंने रनअर लिया था. मैं ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. ऐसा लग रहा था किसी ने मेरे पीछे 500 किलोग्राम का वज़न बांध दिया."

उन्होंने आगे बताया, "मेरे पेट में दिक्कत थी, लेकिन मैं मैच में ऐंठन से बचना चाहता था, शायद इसलिए  मैंने ज़रूरत से ज़्यादा नमक का पानी ले लिया था, जिससे मुझे डायरिया की दिक्कत हो गई."

हालांकि दिक्कत के बाद भी सचिन ने मैदान पर उतरने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि बड़े मौकों पर ऐसा करना पड़ता है. पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा, "जब आप इस लेवल पर खेलते हैं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आपको वहां जाकर खेलना पड़ता है, भले ही बल्लेबाज़ी करूं या नहीं या फिर वहां खड़ा रहूं." बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया था. 

 

ये भी पढ़ें...

Virender Sehwag: जब सहवाग को कॉलर से पकड़कर ले गए थे कोच, फिर मांगनी पड़ी थी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget