एक्सप्लोरर

जब धोनी पर फूटा राहुल द्रविड़ का गुस्सा, जानिए क्या था पूरा मामला

वीरेंद्र सहवाग ने कुछ पुराने किस्सों को याद करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ को जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन एक बार महेंद्र सिंह धोनी को उनका गुस्से का शिकार होना पड़ा था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कुछ पुराने किस्सों को याद करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ को जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन एक बार महेंद्र सिंह धोनी को उनका गुस्से का शिकार होना पड़ा था. यह संदर्भ हाल के विज्ञापन का था, जिसमें द्रविड़ काफी गुस्से में हैं और जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. 

जब सहवाग से पूछा गया कि क्या द्रविड़ कभी गुस्सा होते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा एक बार हुआ था और यह 2006 में पाकिस्तान में एक वनडे मैच के दौरान हुआ था. उन्होंने कहा, "मैंने राहुल द्रविड़ को गुस्सा होते हुए देखा है. जब हम पाकिस्तान में थे और तब धोनी टीम में नये थे. धोनी ने एक शॉट खेला और वह प्वाइंट पर कैच आउट हो गये. तब द्रविड़ ने धोनी पर बहुत गुस्सा किया. उन्होंने कहा ‘तुम इसी तरह खेलते हो’?, ‘तुम्हें मैच खत्म करना चाहिए’. मैं भी द्रविड़ के इंग्लिश में गुस्से को देखकर हैरान हो गया, हालांकि इसमें से आधा मुझे समझ में नहीं आया."

कप्तान द्रविड़ के इस गुस्से का असर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी पर दि,खा जिन्होंने अगले मैच में ज्यादा शॉट नहीं लगाये. सहवाग ने कहा, "जब धोनी अगले मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैंने देखा कि वह ज्यादा शॉट नहीं लगा रहे थे. मैं उनके पास गया और पूछा कि क्या हुआ. उन्होंने कहा कि मैं दोबारा से द्रविड़ की डांट नहीं सुनना चाहता हूं. शांति से मैच खत्म करते हैं और चलते हैं."

जब धोनी को ‘कॉल’ लेने के लिये बीसीसीआई सचिव ने फोन दिया. सहवाग से जब पूछा गया कि क्या यह सच है कि धोनी फोन नहीं उठाते जैसा कि एक बार वीवीएस लक्ष्मण ने अपने संन्यास के बाद मीडिया को बताया था तो उन्होंने कहा कि यह बिलकुल सच है. 

सहवाग ने कहा कि एक बार ऐसा हुआ कि बीसीसीआई सचिव (नाम नहीं बताया) ने धोनी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. जब अगली बार सचिव उनसे मिले तो उन्होंने एक विशेष फोन धोनी को दिया और कहा कि जब यह फोन बजेगा तो तुम्हें ये फोन उठाना ही होगा. 

उन्होंने कहा, "क्योंकि तब चयन के लिये बोर्ड बैठकें होती थीं और वह कप्तान थे तो उनसे फोन पर बात करना जरूरी था. तब से धोनी के पास बीसीसीआई द्वारा दिया गया फोन था और मैं नहीं जानता कि यह अब भी उनके पास है या नहीं. लेकिन हां, उनका एक निजी नंबर भी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget