एक्सप्लोरर

IPL 2023: क्या है 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम? आईपीएल में टीमें कैसे करेंगी इसका इस्तेमाल, जानिए यहां

IPL: आईपीएल 2023 का सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है. इस बार लीग में कई नए नियम शामिल किए गए हैं, जिनमें इंपैक्ट प्लेयर नियम भी है. इस बार कई टीमें यह नियम यूज़ करती दिखेंगी.

IPL 2023 Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है. आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस के बीच होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. चार साल बाद आईपीएल पुराने फॉर्मेट (Home and Away) में लौटा है, लेकिन इस बार आईपीएल में कुछ नए नियम लागू किए गए हैं. इन्हीं नियमों से एक है इंपैक्ट प्लेयर रूल. आइए इंपैक्ट प्लेयर नियम के बारे में जानते हैं कि टीमें इसे कैसे इस्तेमाल करेंगी? 

अब 12-12 का मुकाबला

इस सीजन से पहले आईपीएल में अब तक शुरू से लेकर अंत कर 11 खिलाड़ी खेलते थे. लेकिन इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू करने से अब मैच में 11 की जगह 12 खिलाड़ी खेलेंगे. इसी साल बीबीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में सैयद मु्श्ताक अली टूर्नामेंट में इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू किया था. वहीं इस रूल को अब आईपीएल में भी शामिल किया गया है. इस नए नियम को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी उत्साहित हैं. आईपीएल 2023 में कोच और कप्तान इंपैक्ट प्लेयर को इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 

प्लेइंग 11 के अलावा 5 सब्सीट्यूट

टॉस होने के बाद प्रत्येक टीम प्लेइंग इलेवन के अलावा पांच सब्सीट्यूट खिलाड़ियों की लिस्ट देगी. लेकिन टीमों के लिए असली काम इम्पैक्ट प्लेयर का पूरा उपयोग करना है. टीमें पारी का 14वां ओवर शुरू होने से पहले इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर टीमें पहली पारी में इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं तो उन्हें बदलने का प्रावधान है. 

इस नियम पर बात करते हुए मुंबई को कोच अमोल मजूमदार ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'इसे समझने की जरूरत है. बहुत अभ्यास की आवश्यकता है. मुझे यह काफी पसंद आया. सच कहूं तो मुझे मजा आया. एनसीए में हमारा कैंप था जहां उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रयोग किया. लेकिन इसके लिए खेल के प्रति जागरूकता की बहुत जरूरत है'. 

उनके मुताबिक, 'यह आवेग में लिया जाने वाला निर्णय है. इससे बहुत चिंता होती है. इसे वापस लेना है या किसी और का नाम लेना है. क्योंकि आपके पास 5 विकल्प हैं. आप अपनी समझदारी से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको तय करना होगा कि टीम की जरूरत के मुताबिक, इंपैक्ट प्लेयर कौन साबित हो सकता है'. 

टीमें कैसे करेंगी इस्तेमाल

अगर किसी टीम को लगता है कि डेथ ओवर में गेंदबाज अच्छी बॉलिंग नहीं कर रहा है तब टीमें इंपैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती हैं. उदाहरण के लिए सीएसके तीक्षणा को ला सकता है बशर्ते उसने प्लेइंग इलेवन में केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया हो. यही बात सनराइजर्स की टीम पर लागू होती है. मान लीजिए भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर में अच्छी बॉलिंग करने में नाकाम हैं तो वे नटराजन को डेथ ओवर में बॉलिंग कराने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इसी तरह जो टीमें पारी के अंतिम ओवरों में बिग हिटर्स के साथ संघर्ष करती हैं वे नामित फिनिशर का उपयोग कर सकती हैं. टीमें तीन विदेशी खिलाड़ियों को भी चुन सकती हैं और चौथे को इंपैक्ट प्लेयर में ला सकती हैं. यदि वह एक कारगर खिलाड़ी है. उदाहरण के लिए सीएसके सलामी बल्लेबाज के रूप में डेवोन कॉनवे को ला सकता है. इसके विपरीत तीक्षणा या प्रिटोरियस को ला सकता है जो बल्ले और गेंद से योगदान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023 पर मंडराया कोरोना का खतरा! BCCI अधिकारी बोले- हम सरकार की गाइलाइंस का पालन करेंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget