एक्सप्लोरर

WI vs SL: वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर के सामने बैकफुट पर श्रीलंका

शेन डोवरिच (नाबाद 125) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आते वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी 8 विकेट पर 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी

शेन डोवरिच (नाबाद 125) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आते वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी 8 विकेट पर 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी. एक समय मेजबान टीम ने 145 पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मैदान पर शानदार खेल देखने को मिला और श्रीलंकाई गेंदबाज वापसी नहीं कर पाए.

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जहां उम्मीद खोई वहीं से उनके बल्लेबाज भी बैकफुट पर चले गए और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक महज 31 रन पर 3 विकेट गंवा दिए.

पहले दिन छह विकेट पर 246 रनों से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन अपने खाते में 168 रन जोड़े. पहले दिन 46 रनों पर नाबाद रहे डोरिच ने अपना शतक भी पूरा किया. उन्होंने मैदान पर धैर्य का शानदार परिचय दिया और 325 गेंदो तक संघर्ष किया.

डोवरिच ने देवेंद्र बिशू (40) के साथ 102 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज को 339 के स्कोर कर पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर बिशू श्रीलंका के गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंद पर रोशन डी सिल्वा के हाथों लपके गए.

डोवरिच ने इसके बाद एक छोर पर टीम की पारी को संभालते हुए केमार रोच (39) 75 रनों की मजबूत साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 414 के पार पहुंचाया. लाहिरु कुमारा ने दिनेश चंडीमल के हाथों रोच को कैच आउट कर वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा दिया. इसी स्कोर पर वेस्टइंडीज ने अपनी पारी घोषित कर दी.

श्रीलंका के लिए लाहिरु कुमारा ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं लकमल ने दो और रंगना हेराथ ने एक विकेट लिया. टीम के एक बल्लेबाज डेवोन स्मिथ रन आउट हुए.

अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत खराब रही. टीम ने दो ही रन बनाए थे कि केमार रोच ने कुसल परेरा को खाता खोलना का मौका दिए बगैर रोस्टन चेस के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया.

शेनन गेब्रिएल ने इसके बाद कुसल मेंडिस (4) को जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका का दूसरा विकेट भी गिरा दिया. श्रीलंका ने अपना तीसरा विकेट 30 कुलयोग पर एंजेलो मैथ्यूज (11) के रूप में गंवाया. वह होल्डर की गेंद पर चेस के हाथों लपके गए. कप्तान दिनेश चंडीमल (3) और रोशन डी सिल्वा (1) 33 रनों पर नाबाद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget