एक्सप्लोरर

कोरोना के कारण तंगहाली में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों की कमाई पर पड़ रहा असर

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक बोर्ड की कमाई जिन स्रोत से होनी थी, कोरोना के कारण उनमें रुकावट आई है और इसका असर खिलाड़ियों के भुगतान पर पड़ रहा है.

कोरोनावायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर और क्रिकेट सीरीज टलने का असर अब खिलाड़ियों की कमाई पर भी दिखने लगा है. पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रही वेस्टइंडीज क्रिकेट की मुख्य संस्था क्रिकेट वेस्टइंडीज को कोरोनावायरस के कारण और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसका नतीजा ये हुआ है कि बोर्ड अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस नहीं दे पाया है. ईएसपीएन-क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने खिलाड़ियों को जनवरी से लेकर मार्च तक की मैच फीस नहीं दी है. सामान्य स्थिति में ये भुगतान फरवरी के अंत तक हो जाना था, लेकिन बोर्ड नकदी की कमी से जूझ रहा है. वेस्टइंडीज की पुरुष टीम को जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ हुई वनडे और टी20 सीरीज और फिर फरवरी-मार्च में श्रीलंका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए मैच फीस का भुगतान नहीं हुआ है. इसी तरह महिला टीम को फरवरी-मार्च में हुए टी20 वर्ल्ड कप के मैच फीस अभी तक नहीं दी गई है. इतना ही नहीं, बोर्ड घरेलू क्रिकेटरों को भी भुगतान नहीं कर पाया है. वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के सचिव वेन लुइस के मुताबिक, अनुबंधित स्थानीय खिलाड़ियों को मासिक वेतन-भत्तों का भुगतान तो किया जा चुका है लेकिन घरेलू फर्स्ट क्लास कॉम्पटीशन के लिए मैच फीस नहीं दी गई है.

कोरोना के कारण बढ़ा आर्थिक संकट

वहीं बोर्ड के मुताबिक, जिन स्रोतों से बोर्ड को भुगतान होना था, कोरोनावायरस के कारण उनमें रुकावट आ गई है और इसलिए वित्तीय संकट आया है. इसका असर खिलाड़ियों को किए जाने वाले भुगतान पर पड़ रहा है. क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने बताया है कि बोर्ड मुश्किल दौर से गुजर रहा है और सभी खिलाड़ियों को आने वाले वक्त में पूरे भुगतान का भरोसा दिलाया है. ग्रेव ने बताया कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को ईमेल के जरिए फरवरी में ही भुगतान में देरी की जानकारी दे दी थी और खिलाड़ियों से माफी मांगी थी.

खाली स्टेडियम में मैच और IPL को लेकर अटकलों पर रोहित शर्मा ने कही अहम बात

साल 2021 में होना चाहिए टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन, अक्टूबर में खेला जाना चाहिए IPL: ब्रैंडन मैकुलम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget