एक्सप्लोरर

खाली स्टेडियम में मैच और IPL को लेकर अटकलों पर रोहित शर्मा ने कही अहम बात

कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. साथ ही किसी भी क्रिकेट सीरीज के जल्द ही शुरू होने की संभावना बेहद कम है.

कोरोनावायरस के कारण पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से कोई स्पोर्ट्स इवेंट नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में भी जल्द ही इनके शुरू होने की संभावना कम दिख रही है. ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनपर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. रोहित ने साथ ही खाली स्टेडियम में मैच खेले जाने पर भी अपनी राय रखी.

कोरोनावायरस के कारण देश में हुए लॉकडाउन के चलते 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल का 13वां सीजन पहले 15 अप्रैल तक और फिर अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया. इसके बावजूद लगातार ऐसी अटकलें जारी हैं कि किसी एक शहर में ही टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है.

लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में भारतीय टीम के उप-कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाए सबको सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का इंतजार करना चाहिए.

अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में रोहित ने कहा कि जब भी फिक्सचर जारी होंगे तो सबको पता चल जाएगा कि किस तरह टूर्नामेंट का आयोजन होना है. रोहित ने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से जो भी जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत होगी, वो किए जाएंगे.

अगर खाली स्टेडियम में हुए मैच

वहीं रोहित ने खाली स्टेडियम में मैच खेले जाने की संभावनाओं पर बोलते हुए कहा कि ये थोड़ा अजीब होगा. रोहित ने कहा कि पता नहीं फैंस कैसी प्रतिक्रिया इस पर देंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो कम से कम क्रिकेट फैंस के लिए टीवी पर मैच देखने का विकल्प तो रहेगा. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई जो भी नियम तय करेगा, उनका पालन किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget