एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज क्रिकेट पर मंडरा रहा संकट, पूरन के बाद और भी खिलाड़ी कह सकते हैं क्रिकेट को अलविदा, कोच की चेतावनी

निकोलस पूरन के इंटरनेशनल संन्यास के बाद कोच डैरेन सैमी ने बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में और भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं.

West Indies Cricket : वेस्टइंडीज क्रिकेट में एक बार फिर उथल-पुथल मची हुई है. टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर निकोलस पूरन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से सिर्फ 29 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी. पूरन ने यह फैसला टी20 विश्व कप 2025 से महज 8 महीने पहले लिया है, जिसने फैन्स और टीम दोनों को चौंका दिया. इन सब के बीच, टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने वेस्टइंडीज क्रिकेट की भविष्य की चुनौतियों को उजागर कर दिया है.

डैरेन सैमी ने कहा कि पूरन का यह फैसला महज एक शुरुआत है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में और भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इसी तरह अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. सैमी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) से बातचीत के दौरान कहा, “मेरी अंतरात्मा कह रही थी कि ऐसा कुछ होने वाला है. मैंने पहले ही पूरन और उनके एजेंट से बातचीत कर ली थी और हमने उनके बिना ही टीम की रणनीति बनानी शुरू कर दी थी.”

पूरन के संन्यास को लेकर सैमी इमोश्नल जरूर थे, लेकिन उन्होंने कमर्शियल एंगल से भी इस फैसले को स्वीकार किया. उन्होंने कहा,“पूरन जैसे खिलाड़ी को मैं हमेशा टीम में रखना चाहूंगा, लेकिन मैं किसी खिलाड़ी के करियर का फैसला नहीं कर सकता. पूरन ने टीम को बधाई दी, और हमने भी उन्हें उनके भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी हैं.”

और भी खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास

डैरेन सैमी वेस्टइंडीज को 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जितवा चुके हैं.उन्होंने ने कहा कि आज के समय में खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़कर फ्रेंचाइजी लीग्स की ओर ज्यादा झुकाव रखने लगे हैं और यह एक बहुत ही सामान्य बात है. उनका मानना है, “अब टी20 क्रिकेट इतना फेमस हो गया है कि खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लेते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में और भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ऐसा करेंगे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget