एक्सप्लोरर

घरेलू वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे ड्वेन स्मिथ

ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ इस महीने से शुरू होने वाल रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट से पहले घरेलू वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे. वह अपनी टीम बारबाडोस प्राइड के साथ अपने करियर को अलविदा कहेंगे.

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, 33 साल के इस खिलाड़ी ने कहा है कि वह अब चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा नहीं रह गए हैं. वह अपना करियर अपने घरेलू मैदान पर 50 ओवर के टूर्नामेंट में खत्म न कर पाने से निराश हैं लेकिन उनके पास संन्यास लेने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है.

बारबाडोस और एंटिगा इस साल 24 जनवरी से 18 फरवरी के बीच होने वाल सुपर-50 टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं. स्मिथ ने लाइन एंड लेंथ नेटवर्क को बताया, "मुझे अब निश्चित ही एक बड़ा फैसला लेना है. मैं बारबाडोस प्राइड के 50 ओवर क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने घर में करियर खत्म करने का मौका नहीं दिया जा रहा है."

उन्होंने कहा, "मैं यह चाहता था. मैंने चयनकर्ताओं से पूछा और बात की लेकिन उनकी अपनी अलग रणनीति है. मुझे लगता है कि मैं उसमें फिट नहीं बैठता." स्मिथ ने कहा, "इससे मुझे काफी पीड़ा पहुंची है. मैं अपनी टीम के लिए खेलना चाहता था, मुझे एक भी मैच मिलता तो वो भी मेरे लिए काफी होता. मैं उससे खुश होता."

स्मिथ ने लिस्ट-ए मैचों में 23 की औसत से कुल 3,500 रन बनाए हैं. उनका सुपर-50 में पिछला साल बेहद निराशाजनक रहा था जहां वह आठ पारियों में महज 14 की औसत से सिर्फ 116 रन ही बना पाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget