एक्सप्लोरर

Dwayne Bravo: टूर्नामेंट के बीच ड्वेन ब्रावो ने किया संन्यास का ऐलान, जानें अचानक क्यों लेना पड़ा फैसला

Dwayne Bravo Retire: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग के बीच संन्यास का एलान किया.

Dwayne Bravo Retirement: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया. उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग के बीच संन्यास लेने का फैसला किया. इंडियन प्रीमियर लीग में ब्रावो काफी बड़ा नाम रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में तीन टीमों के लिए खेला, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल रही. इसके अलावा ब्रावो ने एक सीजन गुजरात लायंस के लिए खेला.

वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले ब्रावो ने 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच नवंबर, 2021 में टी20 के रूप में खेला था. इसके बाद ब्रावो ज्यादातर टी20 लीग्स ही खेलते हुए नजर आए हैं. ब्रावो ने आखिरी बार आईपीएल 2022 में खेला था. हालांकि आईपीएल के बाद उन्होंने कई लीग्स में हिस्सा लिया. 

इन दिनों चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग में ब्रावो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे. इसी टूर्नामेंट के बीच उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया. 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए ब्रावो ने लिखा, "प्रिय क्रिकेट, आज वो दिन है जब मैं उस खेल को अलविदा कहता हूं जिसने मुझे सबकुछ दिया. पांच साल की उम्र से, मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता था—यही वह खेल है जिसे खेलना मेरे भाग्य में लिखा था. बाकी किसी और चीज में मेरी दिलचस्पी नहीं थी और मैंने अपनी पूरी जिंदगी आपको समर्पित कर दी. वापसी में, तुमने मुझे वो जिंदगी दी जिसका मैंने अपने और अपने परिवार के लिए ख्वाब देखा था. इसके लिए मैं तुम्हे पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता."

जिस्म और आगे नहीं जा सकता

उन्होंने आगे लिखा, "21 साल तक पेशेवर क्रिकेटर रहना- शानदार सफर रहा, जिसमें कई चढ़ाव और कुछ उतार शामिल रहे. सबसे जरूरी यह है कि मैंने अपने सपने को जिया क्योंकि मैंने अपने हर कदम पर तुम्हे 100 फीसद दिया. मैं इस रिश्ते को जारी रखना पसंद करूंगा, लेकिन अब सच्चाई का सामना करने का वक्त आ गया है. मेरा दिमाग आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन मेरा जिस्म अब और दर्द, टूटन और तनाव सहन नहीं कर सकता. मैं खुद को ऐसे हालात में नहीं रख सकता जहां मैं अपने साथियों, प्रशंसकों या जिन टीमों का मैं प्रतिनिधित्व करता हूं उन्हें निराश कर सकूं."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dwayne Bravo aka SIR Champion🏆🇹🇹 (@djbravo47)

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

ब्रावो ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 40 टेस्ट, 164 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 2200 रन बनाए और 86 विकेट के लिए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 2968 रन स्कोर किए और 199 विकेट झटके. बाकी टी20 इंटरनेशनल में ब्रावो के बल्ले से 1255 रन निकले और 78 विकेट लिए. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रिकी पोंटिंग को हेड कोच बनाने के बाद ट्रेवर बेलिस और इस भारतीय दिग्गज को किया बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

BJP New President: BJP मुख्यालय में ताजपोशी समारोह को संबोधित करते हुए PM Modi ने बोला कुछ ऐसा...
Stand Up Comedian Appurv Gupta ने बताया की कैसे खुद दुखी होकर भी वो लोगों को हंसा देते है!
BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget