एक्सप्लोरर

Exclusive: नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ना कितनी बड़ी चुनौती? क्या कुछ बोले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे संदीप दीक्षित को चुनावी रण में उतारा है. अब नई दिल्ली विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल हो गई है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने तेज कर दी है. चुनाव से पहले नई दिल्ली विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल हो गई है. आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है. पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं.

ऐसे में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं. नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना समेत कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. 

आप मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के इच्छुक हैं?
संदीप दीक्षित: मेरी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. 

नई दिल्ली सीट क्या सत्ता विरोधी लहर नहीं है?

संदीप दीक्षित: अरविंद केजरीवाल इस सीट से उम्मीदवार बनकर फंस गए. पक्की खबर थी कि अरविंद केजरीवाल इस सीट से हटने वाले हैं. ये लोग नैतिक रूप से चुनाव हार गए हैं, तभी बड़े बड़े नेताओं की सीट बदल दी. जब तक केजरीवाल का चेहरा नहीं बदलेंगे एंटी इनकंबेंसी खत्म नहीं होगी. 

तीन मुख्य काम जिसका वादा कांग्रेस चुनाव में कर रही है?
संदीप दीक्षित: विकास, बुनियादी ढांचा
स्वास्थ, नए अस्पताल और क्लिनिक
भारत सरकार से सामंजस्य बनाना

फ्री की योजनाओं से क्या नुकसान है?
संदीप दीक्षित: दिल्ली सरकार कभी घाटे में नहीं जा सकती लेकिन फिर भी डीटीसी,जल बोर्ड के 70 हजार करोड़ का नुकसान कैसे हो गया? डीटीसी और जल बोर्ड को इन्होंने बजट से हटा दिया. इसलिए इन दोनों संस्थाओं का असर लॉस बजट में नहीं दिखा. पब्लिक को दिखाते हैं घाटे नहीं हैं लेकिन दोनों संस्था घाटे में हैं. मेरा लक्ष्य रहेगा आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाना. अरविंद केजरीवाल भी विधायक नहीं रहेंगे. 

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना क्या अब भी है?
संदीप दीक्षित: गठबंधन बिल्कुल नहीं होगा. गठबंधन को लेकर अफवाहें आम आदमी पार्टी उड़ा रही है. ये उनका पुराना तौर तरीका है. चुनाव बाद आप सरकार नहीं बनाने वाली है. कांग्रेस का प्रदर्शन आप से बेहतर रहेगा. 

अगर सरकार बनेगी तो कांग्रेस के बिना नहीं? क्या मतलब हुआ इसका?

संदीप दीक्षित: मैने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि या तो कांग्रेस अपने बल पर सरकार बनाएगी या किसी ना किसी का हमें समर्थन मिलेगा. इतनी सीटें हमारे पास आ जाएंगी कि इंडिपेंडेंट उम्मीदवार हमें बहुमत साबित करने के लिए सपोर्ट करेगा. हम में अहंकार नहीं है. हमारा ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. 35 से ऊपर या 33 तक ग्राफ पहुंचता है कहना मुश्किल है. हमारे पास कोई विधायक नहीं हैं. फिलहाल हम नंबर तीन की पार्टी थे. अब ये बदल जाएगा. दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के सपने लोग देखने लगे हैं. कांग्रेस ने दिल्ली में स्वर्णिमकाल दिया था.
 
क्या कांग्रेस फ्री की योजनाएं जारी रखेगी?
संदीप दीक्षित: कांग्रेस जब भी सरकार में आती है पूर्व सरकार के अच्छे काम भी जारी रखती है. आम आदमी पार्टी की फ्री योजना चालू रहेगी. हम बिजली 400 यूनिट तक फ्री देंगे. 

महिलाओं के लिए 2100 रुपये और फ्री बस सेवा की सुविधा मिलती रहेगी?
संदीप दीक्षित: ये तो कांग्रेस की ही योजना है. हिमाचल में सबसे पहले कांग्रेस ने इसे लागू किया. तेलंगाना, कर्नाटक में भी कांग्रेस ने योजना शुरू की. आप ने पंजाब में भी ऐसे वादे किए थे. पंजाब में लागू नहीं किया. चुनाव से पहले आप को मालूम है कि योजना को इंप्लीमेंट नहीं कर सकते, इसलिए लेकर आ रहे हैं." कांग्रेस की सोच है कि 100 फीसद कुछ भी मुफ्त ना हो क्योंकि ऐसे लोग वैल्यू नहीं करते. केजरीवाल के पास दिल्ली को देने के लिए फ्री छोड़ कर कुछ नहीं है. कांग्रेस विकास भी दी पाएगी और इस तरह की सहूलियत भी. 

ये भी पढ़ें-

'नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बड़े अंतर से हराएंगे', बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी का घर टूटना शुरू, बुलडोजर लेकर पहुंचे MCD के अधिकारी
दिल्ली: उत्तम नगर हत्या मामले में आरोपी का घर टूटना शुरू, बुलडोजर लेकर पहुंचे MCD के अधिकारी
Delhi News: दिल्लीवासियों को मिलेगी आज बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दिल्लीवासियों को मिलेगी आज बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
Delhi Weather Update: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स! मार्च में ही 36°C पहुंचा तापमान, दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट
गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स! मार्च में ही 36°C पहुंचा तापमान, दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget