एक्सप्लोरर

इस कंपनी को मिला मेट्रो रेल से बड़ा ऑर्डर, बाजार खुलते ही दिख सकता है शेयरों पर असर

Afcons ने कई बड़े और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. इनमें दिल्ली मेट्रो फेज-3, कानपुर मेट्रो, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक और विदेशों में कई बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट शामिल हैं.

शापूरजी पलोनजी ग्रुप की कंस्ट्रक्शन कंपनी Afcons Infrastructure को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसे मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी से 1006.74 करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी को 14 दिसंबर को मिला और यह इस हफ्ते कंपनी को मिला दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है.

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर

Afcons Infrastructure को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी से भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पैकेज बीएच-5 के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को 12 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रूट पर 13 मेट्रो स्टेशन और एलीवेटेड वायाडक्ट बनाना है. यह प्रोजेक्ट मेट्रो कंस्ट्रक्शन में कंपनी की एक्सपर्टीज को और मजबूत करता है.

इससे पहले, 11 दिसंबर को Afcons के ज्वाइंट वेंचर को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट भी मिला था. कंपनी के लिए यह हफ्ता सफलता से भरा रहा है.

हाल ही में हुई है लिस्टिंग

Afcons Infrastructure कंपनी ने 4 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग की थी. इश्यू प्राइस 463 रुपये था, लेकिन यह 8% डिस्काउंट के साथ 426 रुपये पर लिस्ट हुआ. इसके बावजूद, एक महीने में इस स्टॉक ने 11% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है. 13 दिसंबर को यह स्टॉक 0.65% की गिरावट के साथ 522.65 रुपये पर बंद हुआ.

दुनियाभर में परियोजनाएं

Afcons Infrastructure इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक है. कंपनी ने अब तक 30 देशों में काम किया है और 56,305 करोड़ रुपये के 79 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है. कंपनी का नाम World Book of Records में भी दर्ज है, जब उसने हिमालय में 9.02 किलोमीटर लंबा अटल सुरंग बनाया. यह विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी हाईवे सुरंग है.

बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम

Afcons ने कई बड़े और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. इनमें दिल्ली मेट्रो फेज-3, कानपुर मेट्रो, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक और विदेशों में कई बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट शामिल हैं. कंपनी की क्षमता और अनुभव इसे कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में शामिल करती है.

आगे की संभावनाएं क्या हैं

Afcons Infrastructure की हालिया सफलता से यह साफ है कि कंस्ट्रक्शन सेक्टर में कंपनी की मजबूत पकड़ है. बढ़ते प्रोजेक्ट्स और अनुभव के साथ यह कंपनी भविष्य में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल कर सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अमीरों की अमीरी देखो! कोई 100 करोड़ तो कोई हजार करोड़ का खरीद रहा घर

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget