एक्सप्लोरर

हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान का जवाब, हमें इन दो मैचों में मिली हार से सीखना होगा

बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए.

दो मैचों की सीरीज में भारत के हाथों मिली पारी की हार से आहत बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक ने रविवार को स्वीकार किया कि दोनो टीमों के बीच का अंतर इस सीरीज का सार रहा और अब उनकी टीम को इन दो मैचों से काफी कुछ सीखने की जरूरत है. भारत ने दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया. उसने इंदौर में उसे पारी व 130 रनों से हराया था और कोलकाता में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी व 46 रनों से हरा दिया. मैच के बाद मोमिनुल ने कहा, "दोनों टीमों के बीच का अंतर चिंता की बात है. हमें इन दो मैचों में मिली हार से सीखना होगा और आत्ममंथन करना होगा कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ. पिंक बॉल से खेलना चुनौती थी और हमने इस चुनौती को नई गेंद से स्वीकार किया. अगर हम हारते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन हमारे लिए कुछ सकारात्मक बातें रहीं. इबादत ने अच्छी गेंदबाजी की. रियाद भाई और मुश्फीकुर भाई ने अच्छी बल्लेबाजी की. हमने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. अगर हम पहले गेंदबाजी करते तो भी यही स्थिति होती." कोलकाता में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी. भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी. बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई. बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी. बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था. भारत की टेस्ट मैचों में यह लगातार चौथी पारी के अंतर की जीत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर टी20 जीतकर महाकाल के दरबार में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
इंदौर टी20 जीतकर महाकाल के दरबार में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget