एक्सप्लोरर

India vs Australia: मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी चेतेश्वर पुजारा से सीखने की सलाह

भारत की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने अपनी टीम को चेतेश्वर पुजारा से सीखने की सलाह दी है.

चौथे टेस्ट मैच में भारत की शानदार बल्लेबाजी के बाद के ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को चेतेश्वर पुजारा से सीखने की सलाह दी है. चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पुजारा ने नाबाद 130 रन बनाए जिससे भारत ने चार विकेट पर 303 रन का स्कोर खड़ा किया है.

लाबुशेन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘वह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है. क्रीज पर खेलते हुए उसके पास समय और धैर्य होता है. उसने जिस तरह बल्लेबाजी की उसे निजी तौर पर मैं सीख लेना चाहूंगा. उसने काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी की और वह पूरी सीरीज के दौरान ऐसा करता रहा. हमें भी ऐसा ही करने की जरूरत है जिससे कि बड़ा स्कोर खड़ा कर सकें.’’

यह सीरीज में पुजारा का तीसरा शतक है. इससे पहले एडीलेड और मेलबर्न में पहले और तीसरे टेस्ट की पहली पारियों में भी उन्होंने शतक जड़ा था.

लाबुशेन ने कहा, ‘‘अगर कल गेंदबाज सही लाइन और लेंथ के साथ सही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं तो मुझे भरोसा है कि हम जल्दी विकेट हासिल कर सकते हैं और उन्हें 400 रन से कम के स्कोर पर आउट कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट तीन दिन तक अच्छा रहता है और इसके बाद तेजी से टूटता है. इसलिए हमारे लिए पहली पारी महत्वपूर्ण होगी.’’

लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाले लाबुशेन ने पुजारा को गेंदबाजी की तो इस बल्लेबाज ने उनके पहले ही ओवर में तीन चौके जड़ दिए. इस ऑलराउंडर ने पूरे दिन में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी की.

अपने तीसरे ही टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की भूमिका के बारे में पूछने पर लाबुशेन ने कहा, ‘‘थोड़ा दबाव था. पहली गेंद ठीक थी और इसके बाद मैंने कुछ शॉर्ट गेंद फेंकी. अंतिम तीन ओवर गेंदबाजी के लिए जब मैं आया तो मैं सकारात्मक था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि कल मेरी भूमिका एक छोर पर रन गति पर अंकुश रखना और तेज गेंदबाजों को आराम देना होगी जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वे हर स्पेल के लिए तरोताजा होकर आएं.’’

एडीलेड और मेलबर्न में भारत ने जीत दर्ज की जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में बाजी मारी जिससे मेहमान टीम सीरीज में 2-1 से आगे है.

लाबुशेन ने कहा, ‘‘मैंने अपने करियर में अधिक समय क्वीन्सलैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है और मैं इस स्थान पर सहज हूं. कल अच्छी चुनौती होगी और मैं इसे लेकर उत्सुक हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget