एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में चल रहे वेतन विवाद पर वोक्स ने ली चुटकी, बोले- हमें अच्छा वेतन मिल रहा


ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में चल रहे वेतन विवाद पर वोक्स ने ली चुटकी, बोले- हमें अच्छा वेतन मिल रहा

लंदन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच नए वेतन प्रस्ताव को लेकर चल रहे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अच्छा वेतन मिल रहा है. उन्होंने कहा है कि अगर इस विवाद के कारण एशेज सीरीज नहीं होती है तो यह शर्म की बात होगी.


ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस सप्ताह सीए को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वह नई वेतन प्रणाली को लागू करते हैं तो उसके पास एशेज के लिए शायद टीम न बचे.


वॉर्नर ने कहा था कि अलग-अलग देशों में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट होने के कारण उनके पास कई मौके हैं.


दरअसल सीए और खिलाड़ियों में नए वेतन अनुबंध को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके तहत महिला और पुरुष खिलाड़ियों को वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन उन्हें आय के बंटवारे में हिस्से से महरूम रखा जाएगा. इस प्रस्ताव को हालांकि पूरी तरह खारिज कर दिया गया है और खिलाड़ियों ने विद्रोह में हड़ताल करने की धमकी दी है.


इस मुद्दे पर वोक्स ने कहा है कि इंग्लैंड में ऐसा नहीं है और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अच्छा वेतन मिल रहा है.


स्काई स्पोर्ट्स ने वोक्स के हवाले से लिखा है, "हम इस पर ध्यान नहीं दे रहे. हमें अच्छा खासा वेतन मिल रहा है और ईसीबी तथा पीसीए हमारी अच्छी देखभाल कर रहा है. आगे जो होना है उसके बारे में मैं कोई कुछ नहीं जानता जब हम वहां पहुंचेगे तब उसे भी पार कर लेंगे."


उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी बात पर अडिग हैं. अगर यह विवाद आगे बढ़ता है और एशेज के लिए खतरा बनता है तो जाहिर सी बात है यह शर्म की बात होगी. लेकिन हम आने वाले मैचों पर ध्यान दे रहे हैं."


वोक्स इंग्लैंड में इसी साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज़ में हिस्सा ले सकते हैं.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget