एक्सप्लोरर

WATCH: समय बचाने के लिए धोनी ने ऐसे किया रन-आउट कि मैक्सवेल, कॉमेंटेटर, फील्डर सब हो गए हैरान

आज एमएस धोनी ने ऐसा कमाल दिखाया कि ग्लेन मैक्सवेल को वापस पवेलियन लौटना पड़ा, इतना ही नहीं उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर भी अपना कमाल फैंस को दिखा दिया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. लेकिन एक वक्त पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा के बीच हुई 193 रनों की पहले विकेट की साझेदारी से ऐसा लग रहा था कि भारत को आज विशाल स्कोर हासिल करना पड़ा सकता है.

लेकिन पहले कुलदीप ने फिंच को आउट कर भारत की मैच में वापसी करवाई. लेकिन इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल भारत के लिए मुसीबत बनने ही जा रहे थे कि एमएस धोनी ने ऐसा कमाल दिखाया कि उन्हें वापस पवेलियन लौटना ही पड़ा. इतना ही नहीं उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर भी अपना कमाल फैंस को दिखा दिया.

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पारी के 42वें ओवर की आखिरी गेंद थी, कुलदीप यादव गेंदबाज़ी कर रहे थे. तभी शॉन मार्श ने कवर्स की दिशा में एक तेज़ प्रहार वाला शॉट मारा. लेकिन इस गेंद के रास्ते में रविन्द्र जडेजा आ गए. उन्होंने गेंद को तेज़ी से पकड़ा और अपनी चीते सी फुर्ती से धोनी की ओर फेंक दिया. हालांकि जल्दबाज़ी में उनकी थ्रो स्टम्पस पर नहीं लग रही थी और विकेटों के ऊपर से जाती दिख रही थी. तब ही धोनी ने गेंद को कलेक्ट कर समय जाया नहीं किया. बल्कि बेल्स के ऊपर से उड़ती जा रही गेंद को उन्होंने बस हाथ से दिशा दिखाई और गिल्लियां उड़ा दी.

मैक्सवेल, कॉमेंटेटर, फील्डर और अंपायर तक को ये समझ नहीं आया कि आखिर किस तरह से धोनी ने इतनी फुर्ती और समझदारी दिखाकर मैक्सवेल को चलता कर दिया.

भारत के नज़रिये से ये विकेट इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि मैक्सवेल उस समय क्रीज़ पर महज़ 31 गेंदों में 47 रन बनाकर खेल रहे थे. वो तब तक 3 छक्के और 3 चौके भी जमा चुके थे.

देखें धोनी का ये कमाल:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
IND vs WI 1st ODI Highlights: विराट कोहली ने लगाया विजयी 'सिक्स', भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
Highlights: विराट कोहली ने लगाया विजयी 'सिक्स', भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
कोहली का ऐतिहासिक शतक, भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
कोहली का ऐतिहासिक शतक, भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन, तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड
विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन, तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget