एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली टेस्ट के बीच रविचंद्रन आश्विन ने खींचे मोहम्मद शमी के कान, वीडियो में देखें कैसा दिया रिएक्शन

IND vs AUS 2nd Test: दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान आर अश्विन तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के कान खींचते हुए दिखाई दिए.

Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 263 रनों पर ऑलआउट कर दिया. वहीं बाद में बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 21 रनों पर दिन समाप्त किया. पहले दिन भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी शानदार लय में दिखाई दिए. उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. 

अश्विन ने खींचे शमी के कान

इसी बीच, मैदान पर स्पिनर आर अश्विन का एक मज़ाकिया अंदाज़ देखने को मिला. दरअसल, अश्विन ने मैच के दौरान शमी के दोनों कान पकड़कर खींच दिए. कान खींचने पर पहले तो मोहम्मद शमी हैरान हुए, लेकिन बाद में वो भी हंसने लगे. इस मूमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अश्विन पीछे से शमी के दोनों कान पकड़कर खींच देते हैं. शमी पीछे मुड़कर अश्विन को देखकर हंसने लगते हैं. यह वाक़या पहली पारी के 75वें ओवर का है.

इस दौरान शमी ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन को आउट किया था. शमी ने उन्हें बोल्ड कर चलता किया था. नाथन अपनी इस पारी में 26 गेंदों में 10 रन बनाकर शमी का शिकार बने. उनकी इस छोटी सी पारी में कुल 2 चौके शामिल रहे. इसी दौरान टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी घेरा बनाकर खड़े थे और विकेट की खुशी मना रहे थे और उसी बीच अश्विन का यह मज़ाकिया अंदाज़ देखने को मिला. दोनों की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अश्विन की इस हरतक पर कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर आप अश्विन से थोड़ी देर बाद पूछेंगे तो वह कहेंगे कि वह दूसरी तरह की गेंद का अभ्यास कर रहे थे.”

नाबाद लौटे भारतीय ओपनर

ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों पर ऑलआउट करने के बाद अपनी पहली पारी के लिए बल्लेबाज़ी करने टीम इंडिया ने 21 रन बनाकर पहला दिन खत्म किया. इस दौरान टीम के दोनों ही ओपनर रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे.

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: 'हम लोग मिलकर एलन बॉर्डर को थम्स अप दिखाते हैं...', वेंकटेश प्रसाद ने स्मिथ और लाबुशेन को किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget