एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर बोले- पृथ्वी शॉ में है सहवाग जैसी काबिलियत

वसीम जाफर का मानना है कि युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ में सहवाग जैसी काबिलियत है. लेकिन मैदान के बाहर उन्हें अनुशासन में रहने की ज़रूरत है.

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाज़ी का मिश्रण कहे जाने वाले युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ एक गॉड गिफ्टेड क्रिकेटर हैं. इस बल्लेबाज़ में एक महान खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं. आने वाले समय में वह भारत के एक बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ सुधार करने की ज़रूरत है. ऐसा कहना रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने दिग्गज बल्लेबाज़ वसीम जाफर का है.

फेमस क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल 'आकाशवाणी' पर वसीम जाफर ने कहा, 'मेरा मानना है कि पृथ्वी शॉ एक स्पेशल क्रिकेटर हैं. वह गॉड गिफ्टेड हैं. जिस तरह वॉ शॉट मारते हैं, उसे देखकर लगता है कि उनके अंदर सहवाग जैसी काबिलियत है. वह अकेले किसी भी बॉलिंग अटैक को ध्वस्त कर सकता है.'

शॉ को न्यूजीलैंड में काफी कुछ सीखने को मिला होगा- जाफर 

उन्होंने आगे कहा, मेरा मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल होने के लिए शॉ को अपने खेल को बेहतर तरीके से समझने की ज़रूरत है. मुझे लगता है कि उन्हें न्यूजीलैंड में काफी कुछ सीखने को मिला होगा. वहां वह शॉर्ट गेंद पर दो बार आउट हुए. वह आसानी से कीवी गेंदबाज़ों के जाल में फंस गए थे.

जाफर ने आगे कहा कि शॉ को ऑफ द फील्ड ज्यादा अनुशासन में रहने की ज़रूरत है. क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल होने के लिए काबिलियत के साथ-साथ अनुशासन की भी ज़रूरत होती है.

डेब्यू टेस्ट में शॉ ने लगाया था शतक

गौरतलब है कि शॉ ने अपने पहले ही टेस्ट में दुनियाभर को अपने हुनर का नमूना पेश कर दिया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शॉ ने शानदार शतक लगाया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली डेब्यू के बाद शॉ पर डोपिंग मामले में आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था. प्रतिबंध पूरा होने के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट पर वापसी की और इस साल भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टीम में जगह भी मिली. लेकिन वनडे में वह टेस्ट की तरह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना काल में सुरेश रैना के साथ बर्फ के पानी में नहाते नज़र आए ऋषभ पंत, देखें वायरल वीडियो

Video: लाइव टीवी पर बात करते हुए रो पड़े माइकल होल्डिंग, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget