एक्सप्लोरर

'बदसलूकी की जाती है...' पाकिस्तान के कोच बनने पर वसीम अकरम ने दिया चौंकाने वाला बयान

Champions Trophy 2025: भारत न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाना है. मेजबान पाकिस्तान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बोर्ड नए कोच की तालाश में है. वसीम अकरम का नाम भी सामने आ रहा है.

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच खेला जाना है. मेजबान पाकिस्तान का तो टूर्नामेंट में बेहद ही ख़राब प्रदर्शन रहा. टॉप 4 में जगह बनाना तो दूर, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम थी. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद एक बार फिर पीसीबी सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करने की तैयारी कर रही है. टीम के नए हेड कोच बनने पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने बताया कि आखिर उन्हें कोच बनने में किस बात का डर लगता है.

चैंपियंस ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम, उसके बोर्ड की चौतरफा आलोचना हो रही है. पाकिस्तान पहली टीम बनी, जो मेजबान होते हुए टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सका. न्यूजीलैंड और भारत से हारने के बाद बांग्लादेश से उसका तीसरा मैच रद्द हो गया था. अब पीसीबी सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करने की तयारी में है. वसीम अकरम ने हालांकि ये कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहे तो वह फ्री में भी टीम के लिए कोचिंग कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उन्हें कोच बनने में डर क्यों लगता है. 

बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करूंगा- वसीम अकरम

वसीम अकरम के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, "अगर मेरी जरुरत पड़ी और पीसीबी ने मुझसे सम्पर्क किया तो मैं फ्री में कोचिंग देने को तैयार हूं. अगर कैंप लगाना है तो उसके लिए भी मैं तैयार हूं." हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि टीम के हेड कोच का सम्मान नहीं होता, ऐसा उन्होंने खुद देखा है. 

उन्होंने कहा, "वक़ार यूनिस भी टीम के कोच थे, लेकिन कोच के साथ बदसलूकी की जाती है और ये मैंने खुद देखा है. कोच का सम्मान होगा तभी टीम में अनुशासन आएगा."

वसीम अकरम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

58 साल के वसीम अकरम 2003 में अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. अपने करियर में उन्होंने 104 टेस्ट और 356 एकदिवसीय मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 414 और 502 विकेट चटकाए. इसी क्रम में उन्होंने 2898 और 3717 रन बनाए. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL...
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget