एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा को टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका देना चाहते हैं मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि रोहित शर्मा को टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका देना चाहते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने यह साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा टेस्ट में ओपनिंग की शुरुआत करेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में केएल राहुल को टीम में शामिल किया है. ऐसे में यह पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

राहुल की जगह युवा शुभमन गिल को टेस्ट फॉर्मेट में पहली बार टीम में शामिल किया गया है.

टीम के चयन के बाद प्रेस प्रसाद ने कहा, "हां, निश्चित रूप से. हम रोहित को इसके लिए देख रहे हैं और उन्हें पारी शुरुआत करने का मौका देना चाहते हैं. वह पारी की शुरूआत करना चाहते हैं और टीम मैनेजमेंट भी चाहता है कि वे पारी की शुरूआत करें."

उन्होंने कहा, "जहां तक गिल की बात तो हम उन्हें ओपनर के साथ-साथ मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर भी देखते हैं. हम उन्हें दोनों स्थानों पर बैकअप के रूप में भी देखते हैं. उन्हें यह मौका मिलेगा क्योंकि तीनों प्रारूपों के खिलाड़ी हैं."

रोहित 26 सितम्बर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम की कप्तानी करेंगे.

आपको बता दें कि केएल राहुल ने पिछले 18 महीनों में केवल एक टेस्ट शतक बना पाए हैं. प्रसाद ने उनके खराब फॉर्म के कारण टीम में बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा.

उन्होंने कहा, "हमने निश्चित रूप से उनसे (राहुल) से बात की है. उनमें असाधारण प्रतिभा हैं लेकिन दुर्भाग्यश टेस्ट क्रिकेट में उनका फॉर्म खराब है."

वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है और प्रसाद ने कहा कि पांड्या घरेलू परिस्थितियों में फिट नहीं हो सकते.

उन्होंने कहा, "हार्दिक टीम में नहीं हैं क्योंकि अगर आप घरेलू परिस्थितियों को देखते हैं तो वह फिट नहीं हो सकते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget