एक्सप्लोरर

कोरोना के मरीजों के लिए वानखेड़े स्टेडियम बनेगा क्वारंटीन सेंटर, BMC की मांग पर MCA राजी

महाराष्ट्र में अभी तक सबसे ज्यादा 29,100 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से लगभग 17 हजार केस सिर्फ मुंबई में आए हैं. ऐसे में BMC हर जरूरी जगह का इस्तेमाल करना चाहती है.

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से निपटने में अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) भी अपनी ओर से अहम मदद देने को तैयार है. MCA के तहत आने वाले देश के प्रमुख स्टेडियमों में से एक वानखेड़े स्टेडियम का इस्तेमाल क्वारंटीन फैसिलिटी के तौर पर किया जा सकता है. मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने इसके लिए MCA को आग्रह किया था, जिसके लिए एसोसिएशन राजी हो गई है. न्यूज एजेंसी ANI ने एसोसिएशन के एक सूत्र के हवाले से बताया, “हमें BMC की ओर से एक औपचारिक आग्रह मिला है जिसमें क्वारंटीन फैसिलिटी के लिए वानखेड़े स्टेडियम मांगा गया है. सभी सदस्यों के बीच चर्चा के बाद इस बात पर सहमति बनी है कि MCA में मौजूद सुविधाओं का फायदा उन तक पहुंचाया जाएगा.” इससे पहले BMC ने महामारी अधिनियम 1897 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर MCA को चिट्ठी लिखकर वानखेड़े स्टेडियम उसके हवाले करने का आग्रह किया था. BMC ने अपनी चिट्ठी में बताया था कि वो इसका इस्तेमाल अस्थायी तौर पर ही करेंगे और सिर्फ पालिका के आपातकालीन स्टाफ और कोरोना के पॉजिटिव लेकिन बिना लक्षण वाले मरीजों को क्वारंटीन करने के लिए करेंगे. वानखेड़े में भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वानखेड़े स्टेडियम का हिस्सा बेहद अहम है. करीब 33 हजार से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. 2 अप्रैल को हुए उस फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद खिताब जीता था. इसी स्टेडियम में नवंबर 2013 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. इस बीच, महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार 15 मई को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 29,100 तक हो गई, जिनमें से 21,467 अभी भी एक्टिव केस हैं. प्रदेश में अब तक 1,068 लोगों की जान इस वायरस की भेंट चढ़ चुकी है. वहीं अकेले मुंबई में ही लगभग 17 हजार मामले इस संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें से 621 लोगों की मौत हो चुकी है. ये भी पढ़ें

सौरव गांगुली में है आईसीसी अध्यक्ष बनने की काबलियत, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget