एक्सप्लोरर

World Cup 2019: कोच मिकी आर्थर को गलत साबित करना चाहते हैं वहाब रियाज

आखिरी समय में पारकिस्तान के विश्व कप टीम में चुने गए वहाब रियाज ने दावा किया है कि वह प्रदर्शन से कोच मिकी आर्थर के पूर्व में लिए गए फैसले को गलत साबित करेंगे.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर को गलत साबित करना चाहते हैं. वहाब ने आखिरी बार 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में वनडे मैच खेला था. उन्हें आखिरी क्षणों में विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया.

पिछले साल अप्रैल में आर्थर ने खेल के प्रति वहाब के रवैए की आलोचना की थी और यह भी कहा था कि 'उन्होंने (वहाब ने) दो साल में एक भी मैच टीम को नहीं जिताया है.'

'क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार वहाब ने मंगलवार को इंग्लैंड रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं अपने दर्द को शब्दों में नहीं बता सकता, लेकिन मैं अतीत में नहीं रहना चाहता. वह अब इतिहास बन गया है."

वहाब ने कहा, "अब यह देखना होगा कि हम विश्व कप में क्या करते हैं. जाहिर तौर पर कोच का काम खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन करवाना है और वह ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो टीम के लिए मैच जीत सकें. मैं भी टीम में शामिल होना चाहता था, केवल अंतर यह रहा कि मैंने दो साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला. अब मैं टीम में हूं और उन्हें (आर्थर को) गलत साबित और खुद को टीम में लिए जाने को सही ठहराना चाहता हूं."

पाकिस्तान के गेंदबाज ने अबतक 79 वनडे मैचों में कुल 102 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2011 और 2015 विश्व कप में 12 मैचों में कुल 24 विकेट लिए थे.

वहाब ने बताया कि उन्हें सपने आते थे कि वह कप्तान सरफराज अहमद और आर्थर से मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैंने खुद को इस विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार रखा, यह जानते हुए भी कि मैं टीम के आसपास भी नहीं हूं. मुझे सपने भी आए कि मैं मिकी आर्थर और सरफराज से मिल रहा हूं और कभी-कभी वे मुझे चुनते हैं और अन्य समय वह मुझे नहीं चुनते."

वहाब ने कहा, "लगभग 10 दिन पहले, मुझे सपना आया कि इंजी भाई (इंजमाम-उल-हक, मुख्य चयनकर्ता) ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे चुना गया है और यह मेरा आखिरी मौका है. बिल्कुल ऐसे ही हुआ जब मुझे बुलाया गया और निर्णय के बारे में बताया गया."

विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान का सामना 31 मई को वेस्टइंडीज से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget