एक्सप्लोरर

IND v AUS: विराट कोहली की पैटरनिटी लीव पर वीवीएस लक्ष्मण ने कही ये बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान विराट कोहली को पैटरनिटी लीव पर उनका समर्थन किया है. उनका कहना है कि यह बेहद खास एहसास होता है, खासकर जब आपके पहले बच्चे का जन्म होने वाला हो.

नई दिल्लीः भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पैटरनिटी लीव पर पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का साथ मिला है. लक्ष्मण 2006 में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे. लक्ष्मण ने हालांकि कुछ साल बाद अपनी बेटी के जन्म के समय रणजी मैच छोड़ पत्नी के साथ रहने का फैसला किया था.

लक्ष्मण ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि आपको इसका सम्मान करना चाहिए. हां, आप एक पेशेवर क्रिकेटर हैं, लेकिन आपका परिवार भी है. आपको हमेशा उस बात का सम्मान करना चाहिए जो परिवार के लिए सही हो. इसलिए मुझे लगता है कि हमें फैसले का सम्मान करना चाहिए. यह जीवन का अहम पड़ाव है."

भारतीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां उसे तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. कोहली वनडे, टी-20 सीरीज और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे. बीसीसीआई ने उन्हें पैटरनिटी लीव की मंजूरी दे दी है.

लक्ष्मण ने बताया कि वह भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे. इस दौरान तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच जो छह जनवरी 2007 को खत्म होना था, के बाद वह स्वदेश अपनी पत्नी शैलजा के पास लौटने वाले थे. उनकी पत्नी की डिलीवरी 10 जनवरी को होनी थी, लेकिन यह एक जनवरी को हुई, जिससे लक्ष्मण अपनी पत्नी के साथ उस समय रह नहीं पाए.

जब उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनीं तो लक्ष्मण ने रणजी ट्रॉफी मैच न खेल अपनी पत्नी के साथ रहने का फैसला किया. हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने कहा, "मुझे याद है कि मेरी बेटी के जन्म के समय मैंने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच छोड़ दिए थे. यह बेहद खास एहसास होता है, खासकर जब आपके पहले बच्चे का जन्म होने वाला हो."

इसे भी पढ़ेंः पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण बोले- भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सुनहरा मौका

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का फैसला गेंदबाजी से होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget