एक्सप्लोरर

वीवीएस लक्ष्मण ने दी रोहित को सलाह बोले, 'मुझ जैसी गलतियां ना दोहराएं'

वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित को एक ज़रूरी सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने नैचुल गेम पर बने रहना चाहिए.

बोर्ड प्रेज़िडेंट इलेवन और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन दिवसीय वार्मअप मैच में रोहित शर्मा बुरी तरह से फेल हो गए. आज पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित 2 गेंदों पर शून्य रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. रोहित के इस प्रदर्शन से भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि उन्हें 2 अक्टूबर से शुरु हो रही सीरीज़ के लिए बतौर ओपनर चुना गया है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित को एक ज़रूरी सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने नैचुल गेम पर बने रहना चाहिए. नहीं तो उनके खेल में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वीवीएस ने साफ शब्दों में कहा कि श्रृंखला के दौरान उन्हें अपने नैसर्गिक गेम पर अडिग रहना चाहिए क्योंकि पारी के आगाज के दौरान तकनीक में बदलाव से उनके खुद के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा था. लक्ष्मण ने दीप दासगुप्ता को दिए इंटरव्यू में कहा, ''सबसे बड़ी फायदे की चीज यह है कि रोहित के पास अनुभव है जो मेरे पास नहीं था. मैंने केवल चार टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज किया था. रोहित 12 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुका है. इसलिये उसमें परिपक्वता और अनुभव मौजूद है और साथ ही वह अच्छी फार्म में है.'' लक्ष्मण ने कहा, ''अगर आप अपने नैचुरल गेम से ज्यादा छेड़छाड़ करोगे तो आपको परिणाम नहीं मिलेगा क्योंकि आपके दिमाग में उलझन होगी और आप लय खो सकते हो. मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जब मैंने पारी का आगाज किया तो मेरी लय प्रभावित हुई. रोहित ऐसा खिलाड़ी है जो लय में आने के बाद अच्छा प्रदर्शन करता है और अगर उसकी लय प्रभावित हुई तो यह मुश्किल होगा.'' वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के लिए कई अहम पारियां खेली हैं. उन्होंने 134 टेस्ट में 8781 रन बनाये हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget