एक्सप्लोरर

Virender Sehwag on Kohli: सहवाग का खुलासा- कोहली की हो सकती थी टीम इंडिया से छुट्टी, मैंने और धोनी ने बचाया

Virender Sehwag: सहवाग ने कहा कि सेलेक्टर्स 2012 के पर्थ टेस्ट में कोहली की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहते थे. लेकिन हमने कोहली को बैक किया.

Virender Sehwag on Virat Kohli: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Team India Captain Virat Kohli) क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. कोहली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. बल्लेबाजी के अलावा कोहली कप्तानी में भी हिट हैं और दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में उनकी गिनती होती है. हालांकि उनके टेस्ट करियर का आगाज अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 76 रन बनाए थे. सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से उनकी छुट्टी हो गई थी. 

उसी साल के आखिरी में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी की. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गए थे और ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों की तरह उन्हें भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना करने में दिक्कत हुई. सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले कोहली की जगह एक बार फिर खतरे में थी. हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग ने कोहली को बैक किया और वह प्लेइंग 11 में जगह बनाने में सफल रहे. 

सहवाग ने कमेंट्री के दौरान साझा किया किस्सा 

2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सहवाग ने 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में कंमेंट्री के दौरान एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था. उन्होंने खुलासा किया कि चयनकर्ता कोहली को ड्रॉप करना चाहते थे लेकिन धोनी और उन्होंने कोहली का बचाव किया. सहवाग ने कहा कि सेलेक्टर्स 2012 के पर्थ टेस्ट में कोहली की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहते थे. मैं तब उपकप्तान था और धोनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे. हमने कोहली को टीम में बनाए रखने का फैसला किया.

सहवाग और धोनी का ये फैसला कोहली के करियर में अहम रहा है. वह इसके बाद एक बार भी टीम से ड्रॉप नहीं हुए हैं. उन्होंने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 75 रन बनाए थे. टीम इंडिया इस मुकाबले को पारी और 37 रन से जीतने में सफल रही थी. 

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya को लेकर BCCI नाराज, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हो सकती है टीम से छुट्टी

Shoaib Akhtar in Trouble: शोएब अख्तर को महंगा पड़ेगा लाइव शो को छोड़कर जाना, पीटीवी ने हर्जाने के तौर पर मांगे 10 करोड़ रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget