एक्सप्लोरर

Shoaib Akhtar in Trouble: शोएब अख्तर को महंगा पड़ेगा लाइव शो को छोड़कर जाना, पीटीवी ने हर्जाने के तौर पर मांगे 10 करोड़ रुपये

Shoaib Akhtar in Tention: 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच के बाद पीटीवी चैनल के एंकर से शोएब अख्तर का विवाद हुआ था. अब पीटीवी ने अख्तर से 10 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है.

100 million defamation notice for Shoaib Akhtar: पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी ने शोएब अख्तर को 10 करोड़ रुपये हर्जाने का नोटिस भेजा है. लाइव टीवी शो में पीटीवी से इस्तीफे की घोषणा करने के कारण उन्हें यह नोटिस थमाया गया है. नोटिस में लिखा गया है कि 'क्लॉज 22 के मुताबिक दोनों पक्षों को तीन महीने की लिखित नोटिस या उसके बदले भुगतान करके अपने समझौते को समाप्त करने का अधिकार होता है. जबकि शोएब अख्तर ने 26 अक्टूबर को अचानक ऑन एयर इस्तीफा दे दिया, इस कारण पीटीवी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है.' 

और क्या लिखा है नोटिस में..?

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर अख्तर हर्जाने की राशि नहीं देते हैं तो पीटीवी अख्तर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के अपने अधिकार को सुरक्षित रखता है. नोटिस के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप टेलीकास्ट के दौरान शोएब अख्तर पीटीवी प्रबंधन को बिना सूचना दिए दुबई से चले गए. फिर वे भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ एक भारतीय चैनल पर दिखाई दिए. इस वजह से भी पीटीवी को काफी नुकसान हुआ है.' 

शोएब ने कहा- मैं कानूनी लड़ाई का सामना करूंगा

अख्तर ने इस नोटिस के जवाब में ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है, 'मैं निराश हूं. जब मैं पीटीवी के लिए काम कर रहा था, तब वे मेरे सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा नहीं कर पाए और अब मुझे एक रिकवरी नोटिस भेजा है. मैं एक फाइटर हूं और हार नहीं मानूंगा. मैं इस कानूनी लड़ाई का सामना करूंगा. मेरे वकील अबुजार सलमान खान नियाजी कानून के मुताबिक इसका जवाब देंगे.

'पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के बाद हुआ था विवाद
26 अक्टूबर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के बाद पीटीवी का क्रिकेट शो ‘गेम ऑन है’ का टेलीकास्ट हो रहा था. इस दौरान एंकर नौमान नियाज के सवाल को अख्तर ने नजरअंदाज कर दिया. इस पर नौमान ने शोएब अख्तर से कहा किआप थोड़े असभ्य हो रहे हैं और मैं ये नहीं कहना चाहता. लेकिन अगर आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं, तो आप जा सकते हैं. इसके बाद शोएब अख्तर ने फौरन यह शो छोड़ दिया.

Dwayne Bravo Retires: मैच के बाद डेविड वार्नर ने ब्रावो के साथ किया 'चैंपियन डांस', देखकर हंसते रहे साथी खिलाड़ी

T20 World Cup: अपनी आखिरी गेंद पर विकेट मिला तो झूम उठे क्रिस गेल, बल्लेबाज के साथ यूं मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
'टीम इंडिया इज द बेस्ट...', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानें क्या कहा
'टीम इंडिया इज द बेस्ट', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget