एक्सप्लोरर

IPL 2021: सहवाग ने तूफानी पारी के लिए पृथ्वी शॉ की तारीफ की, बोले- मैं एक ओवर में 6 चौके नहीं लगा सका, आपने कर दिखाया

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की. पृथ्वी ने गुरुवार को  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 41 गेंदों में 82 रन बनाए और शिवम मावी के एक ओवर में 6 चौके लगाए. सहवाग ने कहा कि वह कई बार प्रयास करने के बाद भी एक ओवर में 6 चौके या छक्के नहीं लगा पाए,  लेकिन पृथ्वी ने यह कर दिखाया.  

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल 2021 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया. उन्होंने 41 गेंदों में 82 रन बनाए और दिल्ली की टीम सात विकेट से जीतकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई.  
 
पृथ्वी ने मैच में दिल्ली को एक शानदार शुरुआत दी.  शॉ ने ओपनिंग ओवर में शिवम मावी की गेंदों पर लगातार छह चौके लगाए. दिलचस्प बात यह है कि अजिंक्य रहाणे के बाद आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं. 

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पृथ्वी के इस प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुए. क्रिकबज के साथ बातचीत में सहवाग ने कहा कि मैं अपने खेल के दिनों में ऑपनिंग करते था तो सभी छह गेंदों चौका मारने की सोचता था लेकिन ऐसा नहीं कर पाया. पृथ्वी ने यह केकेआर के खिलाफ कर दिखाया. 
 
मैं एक ओवर में अधिकतम 18 -20 रन ही बना सका-सहवाग
  सहवाग ने कहा, “सभी छह गेंदों पर छह चौके लगाने का मतलब है कि हर गेंद को परफैक्ट गैप से खेलना, जो आसान नहीं है. मैंने अपने करियर में ओपनिंग की है और कई बार सभी छह गेंदों को स्मैश करने के बारे में सोचा था लेकिन मुझे अधिकतम 18 या 20 रन मिले. मैं छह चौके या छह छक्के नहीं लगा सका. इसके लिए आपकी टाइमिंग सही होनी चाहिए. ” 

शानदार पारी के लिए पृथ्वी शॉ को सलाम
सहवाग ने कहा कि पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन बैटिंग की. वह ऐसा नहीं दिखा कि मैच खेलने आया है या हो सकता है कि अंडर -19 टीम में शिवम मावी के साथ खेलने से वह जानता था कि गेंदबाज वास्तव में कहां गेंदबाजी करेगा. मैंने आशीष नेहरा के खिलाफ नेट्स, घरेलू मैचों में कई बार बल्लेबाजी की है, लेकिन एक ओवर में छह चौके या चक्के नहीं लगा पाया. पृथ्वी शॉ को उनकी शानदार पारी के लिए सलाम. सहवाग ने कहा कि पृथ्वी शॉ शतक बना लेते तो और भी अच्छा होता.
  

यह भी पढ़ें-
IPL 2021: पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के एक ओवर में लगाए 6 चौके, मैच के बाद मावी ने ऐसे लिया 'बदला', देंखे वीडियो

 PBKS vs RCB: ऐसी हो सकती है पंजाब और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget