एक्सप्लोरर

Virat Kohli Steps Down: विराट कोहली की जगह कौन हो सकता है टी-20 टीम का कप्तान, जानिए 

Rohit Sharma Or Rishabh Pant: आज हम उन दो नामों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कोहली (Virat Kohli) की जगह अब टीम इंडिया की कप्तानी टी-20 गेम में संभाल सकते हैं.

Who Will Be Next T-20 Captain of Indian Team: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बड़ा ऐलान किया है. विराट कोहली ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि वो टी20 विश्व (T-20 World Cup) कप के बाद टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ देंगे. कोहली ने कहा, "मैंने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला अपने करीबी लोग, मुख्य कोच कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से सलाह लेने के बाद लिया है. अपनी कप्तानी के समय में मैंने टीम को काफी कुछ दिया है. वर्कलोड को देखते हुए मैंने 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है. लेकिन मैं टीम के लिए बतौर बल्लेबाज़ सहयोग देता रहूंगा."

अब कोहली के इस ऐलान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि कौन टीम इंडिया की कप्तानी टी-20 में संभालेगा. इसको लेकर पहले से ही कई नामों पर चर्चा होती रही हैं. आज हम उन दो नामों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कोहली की जगह अब टीम इंडिया की कप्तानी टी-20 गेम में संभाल सकते हैं.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी मिलने की सर्वाधिक उम्मीद है. कई बार क्रिकेट के गलियारे में ये चर्चा होती रही है कि कोहली के बाद टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा को मिलेगी. कप्तानी को लेकर कोहली और रोहित के बीच दरार की खबरें भी आई थीं, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने इसे खारिज कर दिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा को क्या टी-20 की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं.

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 19 मैचों में से 14 जीते हैं जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है.

ऋषभ पंत
दूसरे खिलाड़ी जिनको टी-20 टीम का कप्तान बनाने की संभावना है वो हैं ऋषभ पंत. कप्तानी की रेस में भले ही रोहित शर्मा आगे दिख रहे हों लेकिन इस युवा खिलाड़ी को रेस से बाहर नहीं माना जा सकता है. ऋषभ पंत फिलहाल आईपीएल में  दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं.

टी20 इंटरनेशनल में विराट की कप्तानी

टी20 इंटरनेशनल में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 45 मैच खेले हैं, जिसमें से 29 में भारत जीता है, जबकि 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दो मैचों का नतीजा नहीं आया है.

यह भी पढ़ें

Virat Kohli Steps Down: विराट कोहली ने किया एलान- टी20 विश्व कप के बाद छोड़ देंगे टी20 फॉर्मेट में कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget