एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने जीत पर खुशी जताई, कहा- टॉस मायने नहीं रखता

पहले वनडे में वेस्टइंडीज की टीम भारत को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रही थी.

विशाखापत्तनम: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 107 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. दूसरे वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम टॉस पर निर्भर नहीं करती है. विराट कोहली ने टॉस वाली बात बड़ा स्कोर खड़ा करने के संदर्भ में कही.

वेस्टइंडीज ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में यहां भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद मेजबान टीम ने रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के शतकों की मदद से पांच विकेट पर 387 रन बनाए. टीम इंडिया ने इसके बाद कुलदीप यादव की हैट्रिक की बदौलत वेस्टइंडीज को 107 रन से शिकस्त दी.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ''इस सीरीज के दो एकदिवसीय मैचों और वानखेड़े में हुए मुकाबले सहित पिछले तीन मैचों में हमने पहले हाफ में अच्छी बल्लेबाजी की, लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर हम सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो भी शीर्ष टीमों में से एक हैं. टॉस हारने के बाद हमने जिस तरह पहले बल्लेबाजी की, कप्तान के रूप में यह देखकर अच्छा लगा. यह दर्शाता है कि हम टॉस पर निर्भर नहीं हैं.''

कुलदीप यादव का कमाल, इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी बने

उन्होंने कहा, ''40-50 अतिरिक्त रन बनाना हमेशा अच्छा रहता है और हम बल्लेबाजी से विरोधी टीम को मैच से बाहर करना चाहते थे. रोहित और लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की, सलामी साझेदारी ने नींव रखी. श्रेयस और ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की.''

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम ने अंतिम ओवरों में काफी रन लुटा दिए. पोलार्ड ने कहा, ''हम अपनी योजना को उस तरह लागू नहीं कर पाए जैसे करना चाहते थे. 40-50 रन कम होते तो शायद चीजें थोड़ी अलग होती. रोहित ने अच्छी बल्लेबाजी की और लोकेश राहुल ने भी. इससे अन्य बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में खुलकर खेलने का मौका मिला. हमने सोचा और देखा कि यह अच्छा विकेट होगी. वे अंतिम ओवरों में हमारी पहुंच से दूर निकलने में सफल रहे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget