एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विराट कोहली बोले, 'राशिद बेहतरीन गेंदबाज, खेलने को तैयार'

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह शानदार गेंदबाज हैं, जिन्हें खेलना आसान नहीं है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह शानदार गेंदबाज हैं, जिन्हें खेलना आसान नहीं है.

कोहली ने साथ ही कहा कि वह हालांकि इस मिस्ट्री स्पिनर के खिलाफ खेलने को तैयार हैं.

कोहली ने यहां कप्तानों की मुलाकाता में सवालों का जबाव देते हुए यह बात कही.

कोहली ने राशिद के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, "तीन साल हो गए हैं, मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नहीं खेला है. मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता हूं. वह बेहतरीन गेंदबाज हैं. उनकी ताकत उनकी तेजी है. बल्लेबाज जब तक सोचता है तब गेंद बल्ले पर आ जाती है. साथ ही उनके वैरिएशन भी शानदार हैं. उन्हें पकड़ पाना मुश्किल होता है."

कोहली ने कहा कि राशिद की गेंदों में तेज गेंदबाजों जैसी कला है और यही उन्हें खतरनाक बनाती है.

भारतीय कप्तान ने कहा, "वह तेज गेंदबाज की तरह लगते हैं. इस विश्व कप में उन्हें खेलने के लिए तैयार हूं."

कोहली ने कहा कि वह विश्व कप में टीम का कप्तान बनकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

कोहली के मुताबिक, "मेरे लिए विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है. सभी टीमें पहला मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं. उसके बाद पता चलेगा की हमें टूर्नामेंट में आगे कैसे जाना है और कहां काम करना है."

भारतीय टीम बुधवार को तीसरे विश्व कप खिताब के लिए लंदन पहुंची. भारत को विश्व कप में अपना पहला मुकाबला पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. उससे पहले भारत दो अभ्यास मैच खेलने हैं.

भारत को इस विश्व कप में 16 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना है. कोहली से जब इस हाई वोल्टेज मुकाबले के बारे में पूछा गया थो उन्होंने कहा कि यह एक आम मैच की तरह है.

कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का सभी को इंतजार रहता है. हम इस बात को हमेशा कहते आए हैं. अगर आप खिलाड़ियों से पूछेंगे तो हमारे लिए यह मैच प्रशंसकों की भावना से अलग है. हां हम भी रोमांच महसूस करते हैं, लेकिन जब आप मैदान में कदम रखते हो तो यह बेहद पेशेवर हो जाता है."

कोहली ने कहा, "हमारे लिए यह बाकी के मैचों की तरह है जिसे हम जीतना चाहते हैं. हां, यह मैच दबाव लाता है क्योंकि स्टेडियम में माहौल अलग होता है. लेकिन मैदान में जाते ही हमारे लिए यह सिर्फ क्रिकेट का मैच है. हम इस बात को लगातार कहते आ रहे हैं और यही सच है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget