एक्सप्लोरर

कोहली के 100वें टेस्ट को देखने पहुंचा उनका पूरा परिवार, विराट ने युवा खिलाड़ियों को दिया स्पेशल मैसेज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने करियर के 100वें टेस्ट मैच से पहले युवा खिलाड़ियों को स्पेशल मैसेज दिया.

विराट कोहली मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहते हैं कि अगली पीढ़ी इस तथ्य से प्रेरणा ले कि वह बेहद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच तीनों प्रारूपों में खेलने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल कर पाए. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस स्टार क्रिकेटरर को उनके 100वें टेस्ट के मौके पर सम्मानित किया. 

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद कोहली ने कहा, ‘‘वर्तमान समय में हम तीनों प्रारूपों और आईपीएल में जितना क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए अगली पीढ़ी मेरे से यह सीख ले सकती है कि मैंने शीर्ष प्रारूप में 100 मैच खेले.’’

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ी पाबंदियों के कारण द्रविड़ ने कोहली को स्मारिका कैप और चमचमाता स्मृति चिन्ह सौंपा. इस दौरान कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और भाई विकास कोहली भी स्टैंड में मौजूद थे. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरूण धूमल और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थे.

कोच द्रविड़ ने लंबे समय तक खेलने की कोहली की क्षमता की सराहना की और उसे दोगुना करने को कहा. कोहली ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए विशेष लम्हा है. मेरी पत्नी यहां हैं और मेरा भाई भी. सभी को काफी गर्व है. यह टीम खेल है और यह आपके बिना संभव नहीं हो पाता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई को भी धन्यवाद.’’

कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं. उनसे पहले पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

पिछले कुछ दिनों से कोहली को बधाई देने वालों का तांता लगा है और शुक्रवार सुबह बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इस पूर्व कप्तान को ऐसा खिलाड़ी करार दिया जिसने टेस्ट क्रिकेट को नए सिरे से परिभाषित किया. उन्होंने कहा, ‘‘उनकी यात्रा भावना, जज्बे, प्रतिबद्धता और समर्पण का संयोजन है. टेस्ट क्रिकेट को नए सिरे से परिभाषित करने और इसमें नया जीवन डालने वाले व्यक्ति विराट कोहली को एतिहासिक टेस्ट के लिए बधाई. चलिए एक साथ मिलकर जश्न मनाएं.’’

यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने 100वीं टेस्ट कैप लेने के बाद अनुष्का शर्मा को लगाया गले, वीडियो में देखें मैदान पर कैसे बढ़ाया सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget