एक्सप्लोरर

IND vs SL: मोहाली टेस्ट में विराट कोहली के नाम दर्ज होगा यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 12वें भारतीय

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इससे पहले विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बनने की दहलीज पर खड़े स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यह उपलब्धि हासिल करेंगे.  कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने चार और 15 रन बनाये थे. इस दिग्गज बल्लेबाज ने इसके बाद रनों का अंबार लगाने में कोताही नहीं बरती और अभी तक उनके नाम पर सबसे लंबे प्रारूप में 50.39 की औसत से 7962 रन दर्ज हैं.

श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाला मैच कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा. कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 टेस्ट मैच खेलूंगा. यह लंबा सफर रहा है. इन 100 टेस्ट मैच तक पहुंचने के दौरान हमने काफी क्रिकेट खेली.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो रही है. मैं भाग्यशाली हूं जो कि अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहा हूं.’’

कोहली ने कहा, ‘‘ईश्वर की बड़ी कृपा रही है. मैंने अपनी फिटनेस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है. यह मेरे लिये, मेरे परिवार के लिये, मेरे कोच के लिये बड़ा क्षण है, जो मेरे इस मुकाम तक पहुंचने से बहुत खुश हैं.’’

कोहली से पहले भारत की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे की तरह खेला था टेस्ट मैच, दिल्ली में बनाए थे 243 रन

IND vs SL: मोहाली टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किल, करुणारत्ने ने बताया चोट की वजह से कौन हुआ बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Lionel Messi Record: लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा
लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget