एक्सप्लोरर

IND vs SL: मोहाली टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किल, करुणारत्ने ने बताया चोट की वजह से कौन हुआ बाहर

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने मोहाली टेस्ट के दौरान 50 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति को लेकर बीसीसीआई की तारीफ की है.

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने गुरुवार को कहा कि कुसल मेंडिस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला बायो बबल का उल्लंघन करने के लिये एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापस टीम से जुड़ गए हैं.

पिछले साल इंग्लैंड दौरे में बायो बबल का उल्लंघन करने पर मेंडिस और डिकवेला पर प्रतिबंध लगाया गया था. मेंडिस का इस दौरे में चयन फिटनेस पर निर्भर था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गये थे. इस कारण वह भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में भी नहीं खेल पाये थे.

करुणारत्ने ने मोहाली टेस्ट से पहले कहा, ‘‘डिकवेला विकेटकीपर होंगे, (तेज गेंदबाज) दुष्मंथा चमीरा को आराम दिया जाएगा और वह दिन रात्रि टेस्ट के लिये उपलब्ध रहेंगे जबकि मेंडिस नहीं खेल पाएंगे.’’

श्रीलंका का यह 300वां टेस्ट मैच होगा जबकि भारतीय स्टार विराट कोहली अपना 100वां मैच खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच के लिये स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति दी जिस पर करुणारत्ने ने खुशी व्यक्त की.

करुणारत्ने ने कहा, ‘‘अपने देश के 300वें टेस्ट मैच में कप्तानी करना शानदार अहसास है. मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी. यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. मैं श्रीलंका के लिये सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने की पूरी कोशिश करूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि यह विराट का 100वां टेस्ट है. बीसीसीआई ने 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति देकर अच्छा फैसला किया.’’

श्रीलंका की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंकाई खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सभी अच्छी स्थिति में हैं. उम्मीद है कि वे दोनों टेस्ट मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाएंगे.’’

करुणारत्ने ने कहा कि टीम के पास श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिए खास रणनीति है, जिन्हें अनुभवी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की जगह लिया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमने रणनीति बनाई है. उनकी टीम में कुछ युवा खेल रहे हैं. उन्हें रहाणे और पुजारा की जगह लेनी चाहिए. हम अपनी रणनीति पर अमल करने की कोशिश करेंगे.’’

यह भी पढ़ें : रोहित ने विराट की तारीफ में कह दी दिल जीत लेने वाली बात, रहाणे-पुजारा के बाहर होने को लेकर दी प्रतिक्रिया

IND vs SL: जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे की तरह खेला था टेस्ट मैच, दिल्ली में बनाए थे 243 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget