एक्सप्लोरर

विवादों के बाद क्या भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ' ऑल इज वेल' मैसेज पोस्ट करना बंद कर दिया है?

सीओए के एक सदस्य ने कहा कि वह तब तक इस मामले में नहीं पड़ेंगे जब तक खिलाड़ी इस मुद्दे को लेकर नहीं आते. सीओए इस मुद्दे में तब आई जब रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था.

भारत की वनडे टीम के सीनियर खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है. बीसीसीआई के एक सीनियर प्रशासक ने कोशिश की थी कि कोई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर टीम में एकता की बात को कहता हुआ एक पोस्ट लिखे, लेकिन इस पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने खिलाड़ियों से बात की और सोशल मीडिया पर टीम में 'सब कुछ सही है' जैसी पोस्ट करने को कहा. कार्यकारी ने कहा, "हर कोई जानता है कि खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव है. सीओए ने मीडिया में हालांकि इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन सीओए के एक सदस्य ने टीम के लिए सीनियर खिलाड़ी से इस मामले पर सकारात्मक संदेश भेजने को कहा था, लेकिन इस मामले में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है." वहीं, सीओए के एक सदस्य ने कहा कि वह तब तक इस मामले में नहीं पड़ेंगे जब तक खिलाड़ी इस मुद्दे को लेकर नहीं आते. सदस्य ने कहा, "सीओए मीडिया में आने वाली खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकती. अगर खिलाड़ियों को कोई शिकायत है तो उन्हें हमारे पास आना चाहिए. जहां तक समिति की जानकारी की बात है तो जब तक खिलाड़ी हमारे पास नहीं आते तब तक हमारे लिए कोई विवाद नहीं है." सीओए इस मुद्दे में तब आई जब रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था.टीम में विवाद विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से शुरू हुआ था. इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने कहा, "हार के बाद गेंदबाजों को फटकार लगी थी और उनको लगता था कि यह सिर्फ खराब गेंदबाजी की बात नहीं है. साथ ही सुधार करने के लिए और भी क्षेत्र हैं. सिर्फ गेंदबाजों को निशाना बनाया जाए इससे बेहतर है कि बाकी की जगहों पर भी सुधार किया जाए." बोर्ड के एक और अधिकारी ने कहा कि टीम में विवाद की खबरों को पर ध्यान दिया जाना चाहिए और इससे पहले ही इससे टीम के प्रदर्शन पर फर्क पड़े, इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए. अधिकारी ने कहा, "यह किसी कामकाजी जगह में होने वाले विवाद की तरह है जिससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है. अगर इसे तुरंत नहीं सुलझाया गया तो यह काफी खतरनाक हो सकता है और इससे टीम भावना पर असर पड़ सकता है." अधिकारी ने कहा, "आपकी टीम के दो कप्तान नहीं हो सकते और उनकी मीडिया टीम एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेल सकतीं. टीम में विवाद है इसमें कोई शक नहीं है और एक बड़े प्रशासक का कहना है कि यह मीडिया की उपज है. अगर यही बात है तो मीडिया की उपज को तवज्जो क्यों दी जा रही है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
फाइनल में जाने के लिए GT को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
फाइनल में जाने के लिए GT को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!
मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget