एक्सप्लोरर

मियां भाई के मुरीद हुए विराट कोहली, ओवल में कमाल प्रदर्शन पर आया रिएक्शन; कही बहुत बड़ी बात

Virat Kohli Reaction India Oval Test Win: भारत की ओवल टेस्ट जीत को आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा. इस जीत पर विराट कोहली ने रिएक्शन देते हुए मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है.

भारत की ओवल टेस्ट जीत को आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा. जैसे ही मोहम्मद सिराज की गेंद पर गस एटकिंसन क्लीन बोल्ड हुए, तभी कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर झूम उठे थे. उनकी जीत को सेलिब्रेट करने की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. वहीं अब सोशल मीडिया के माध्यम से विराट कोहली ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विराट ने खासतौर पर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ की है.

टीम इंडिया की यादगार जीत पर विराट कोहली ने X पर लिखा, "भारत की शानदार जीत. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की प्रतिबद्धता और शानदार खेल ने हमें यह यादगार जीत दिलाई है. खासतौर पर सिराज की तारीफ होनी चाहिए जो टीम को जिताने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं."

आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों को 35 रनों का बचाव करना था. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को जीत से 6 रन पहले ही समेट दिया. सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट और पूरे मैच में कुल 9 बल्लेबाजों को आउट किया. बता दें कि सिराज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं उन्होंने सीरीज में 23 विकेट चटकाए, जो सबसे ज्यादा रहे.

2018 से भारत को हरा नहीं पाया है इंग्लैंड

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की भारत पर सीरीज जीत का इंतजार फिर से बढ़ गया है. इंग्लैंड ने आखिरी बार टीम इंडिया को 2018 में टेस्ट सीरीज में हराया था. उसके बाद टीम इंडिया दो बार इंग्लैंड दौरे पर गई है और दोनों बार सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाने में सफल रही. वहीं 2018 के बाद इंग्लिश टीम भी दो बार भारत का दौरा कर चुकी है, दोनों ही बार उसे शिकस्त झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

Mohammed Siraj ने इंग्लैंड में किया बड़ा कारनामा, अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड; रच डाला इतिहास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget