एक्सप्लोरर

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में हारिस रऊफ के निर्णायक ओवर के दौरान क्या सोच रहे थे विराट? यहां मिलेगा जवाब

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी. अब इस मैच को लेकर उन्होंने कुछ बातें शेयर की हैं.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया था. यहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम 31 रन पर ही 4 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से विराट कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन जड़ते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. मैच की आखिरी गेंद पर भारत को यह जीत नसीब हुई थी. यहां विराट कोहली ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ को जो दो बैक टू बैक छक्के जड़े थे, उन्होंने मैच को भारत के पक्ष में झुकाया था. इस मैच और हारिस रऊफ के उस ओवर के दौरान विराट कोहली के मन में क्या कुछ चल रहा था, वह अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है.

स्टार स्पोर्ट्स पर जतिन सप्रु के साथ बातचीत करते हुए विराट ने बताया, 'मैंने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी चार विकेट गिर जाएंगे. अक्षर जब रन आउट हुए तो मैंने उनसे माफी मांगी क्योंकि वह मेरे कारण आउट हुए थे. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है मतलब 45 पर चार आउट हो गए हैं, मैं 21 गेंद पर बस 12 रन बनाकर खेल रहा हूं. यहां मैंने हार्दिक जब क्रीज पर आया तो उससे बस यह कहा था कि पार्टनरशिप करते हैं, मैच डीप ले जाते हैं और बस धीरे-धीरे मोमेंटम आता गया.'

19वें ओवर से पहले क्या सोच रहे थे विराट?
भारत को यहां आखिरी में जीत के लिए दो ओवर में 31 रन की दरकार थी. क्रीज पर विराट और हार्दिक खड़े थे लेकिन सामने हारिस रऊफ थे. जतिन सप्रु ने जब पूछा कि इस पल आपके दिमाग में क्या चल रहा था, तो विराट ने कहा, 'आप चाहते तो हैं कि इस ओवर में 20 रन आए लेकिन वास्तविकता यह है कि उन्होंने (हारिस रऊफ) उस मैच में बेस्ट बॉलिंग की थी. वह 145 की स्पीड से गेंद फेंकते हैं, बाउंसर अच्छी डालते हैं, स्लोअर गेंद भी कमाल की फेंकते हैं, यॉर्कर भी अच्छी है. तो एक दिमाग में टारगेट तो होता है लेकिन फिर यह भी पता होता है कि जो करना है वो सामने वाला नहीं करने देगा क्योंकि इसके पास स्किल्स है.'

'चीकू अब तो दो छक्के मारने पड़ेंगे'
इस ओवर की शुरुआती चार गेंद में महज तीन रन आए थे और समीकरण पूरे बदल गए थे. उस वक्त ईएसपीएन क्रिकइंफो की एल्गोरिथम के मुताबिक टीम इंडिया के जीतने की उम्मीद महज 3.1% रह गई थी. लेकिन इसके बाद विराट ने हारिस को बैक टू बैक दो छक्के जमाए थे. इस पर विराट कहते हैं, 'उस वक्त मैं खुद से बात कर रहा था कि चीकू अब तो तुझे दो छक्के मारने पड़ेंगे.' रऊफ के ओवर की आखिरी गेंद पर जो विराट ने दर्शनीय शॉट लगाया था, उस पर वह कहते हैं, 'एक पता होता है ना कि ये सिंगल तो हो ही जाएगा तो मैं क्रीज पर से ऐसे ही निकला था. अब अगर मैं इस शॉट के बारे में सपने में भी सोचूं तो भी उसे इतना परफेक्ट नहीं बना सकता.'

यह भी पढ़ें...

Bangladesh Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे नजमुल हसन, बताया क्यों लिया यह फैसला

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget