एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कोहली की वापसी मुश्किल, पुजारा को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम

IND vs ENG Test Series: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए ही टीम इंडिया का एलान किया था. अब जल्द ही बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित हो सकती है.

India Squad Remainder Three Test Match Against England: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए ही टीम इंडिया का एलान किया है. अब जल्द ही बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए चयनकर्ता टीम घोषित कर सकते हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट से भी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूर रह सकते हैं. 

गौरतलब है कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए. अब माना जा रहा है कि रवींद्र जडेजा बाकी बचे तीन टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं. हालांकि, केएल राहुल की वापसी संभव है. 

चेतेश्वर पुजारा की हो सकती है वापसी

घरेलू परिस्थितियों में सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अंतिम तीन टेस्ट के लिए उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. पुजारी की वापसी का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह भी है कि शुभमन गिल तीन नंबर पर लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है तो तीन नंबर पर लंबी पारी खेल सके. इस रोल में पुजारा बिल्कुल फिट बैठ सकते हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, सरफराज खान, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह. 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा यह स्टार स्पिनर? जानिए क्या है वजह

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget