एक्सप्लोरर

टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विराट कोहली, पुजारा की होगी छुट्टी

चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे पिछले कुछ वक्त से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में पिछले कुछ सालों के सबसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इंडियन क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया पिछले पांच सालों में बेहतरीन क्रिकेट खेलती आई है. लेकिन अब टीम की बल्लेबाजी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के संकेत मिले हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली खुद को नंबर तीन पर आजमा सकते हैं.

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बदलावों पर टीम मैनेजमेंट बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है. चेतेश्वर पुजारा फिलहाल सबसे ज्यादा निशाने पर हैं और उन पर टीम से ड्रॉप होने की तलवार लटक रही है. पुजारा के बाहर होने की स्थिति में विराट कोहली नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

अंजिक्य रहाणे वैसे तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम के उपकप्तान हैं. लेकिन अब उनका नंबर भी टीम में पक्का नहीं है. दरअसल, रहाणे के भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने की वजह से अब दूसरे बल्लेबाजों को मौका मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है. 

केएल राहुल को मिल सकता है मौका

केएल राहुल और हनुमा विहारी वो दो खिलाड़ी हैं जो कि पुजारा और रहाणे को टीम में रिप्लेस कर सकते हैं. राहुल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट बतौर ओपनर ही खेला है. लिमिटिड ओवर्स में राहुल हालांकि मिडिल ऑर्डर में इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे हैं. अब इंडिया ने टेस्ट में भी राहुल पर मिडिल ऑर्डर में दांव लगाने का मन बना लिया है.

हनुमा विहारी के खेलने का स्टाइल लगभग पुजारा जैसा ही है. विहारी पिच पर काफी देर टिकने की क्षमता रखते हैं. विहारी हालांकि जरूरत पड़ने पर थोड़ा तेजी से भी बल्लेबाजी कर लेते हैं. इसलिए विहारी विराट कोहली के प्लान में फिट बैठ सकते हैं.

पुजारा की बात करें तो उनके लिए पिछले तीन साल बेहद निराशाजनक रहे हैं. पुजारा पिछले 18 टेस्ट से शतक नहीं लगाए पाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत इस दौरान करीब 27 का रहा है. इतना ही नहीं पुजारा के स्ट्राइक रेट में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. पिछली 30 पारियों में पुजारा का स्ट्राइक रेट भी 30.20 ही रहा है.

IND Vs ENG: बल्लेबाजों पर जमकर बरसे पूर्व इंग्लिश कप्तान, इंडिया को बताया फेवरेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget