एक्सप्लोरर

Watch: विराट कोहली को प्रैक्टिस सेशन में Sir Wesley Hall से मिला खास तोहफा, कहा- "पूरे करो 100 शतक!"

T20 World Cup 2024: बारबाडोस में प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली की मुलाकात वेस्टइंडिज के दिग्गज तेज गेंदबाज सर वेस्ले हॉल से हुई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Virat Kohli Meets Sir Wesley Hall: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले के लिए पूरी भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन में खूब पसीना बहा रही है. आपको बता दें कि सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से है. इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) की मुलाकात वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज सर वेस्ले हॉल (Sir Wesley Hall) से हुई. जहां हॉल ने कोहली को खास तोहफा दिया और भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया.

सर वेस्ले हॉल ने कोहली को दिया खास तोहफा
बारबाडोस में अभ्यास के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज सर वेस्ले हॉल विराट कोहली से मिलने पहुंचे. हॉल ने कोहली को अपनी आत्मकथा "आंसरिंग द कॉल - द एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लाइफ ऑफ सर वेस्ले हॉल" भेंट की.

हॉल ने कोहली से कहा- "मैं आपके रिकॉर्ड देखता हूं. आपके 80 शतक हो चुके हैं. मैं चाहूंगा कि आप 100 शतक पूरा करें." इस पर कोहली मुस्कुराने लगते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हॉल ने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया और कहा कि कपिल देव के बाद भारतीय क्रिकेट में जिस गेंदबाज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, वह जसप्रीत बुमराह हैं.

वेस्टइंडिज के तूफानी गेंदबाज थे सर वेस्ले हॉल
सर वेस्ले हॉल वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 1958 से 1969 तक वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी की. सर वेस्ले हॉल ने 48 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 48 मैचों में उन्होंने 2.91 की इकॉनमी से 192 विकेट लिए हैं. उन्होंने 170 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं और इन 170 मैचों में 546 विकेट लिए हैं. 86 वर्षीय हॉल ने अपने टेस्ट करियर में 9 बार टेस्ट पारी में 5 विकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 बार 5 विकेट लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में एक समय ऐसा भी आया था जब हॉल ने एक मैच में 10 विकेट लिए थे. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दो बार एक मैच में 10 विकेट लिए हैं. 1958 में सर वेस्ले हॉल ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें:
Shreyas Iyer: श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी, सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से कर दिए गए थे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget