एक्सप्लोरर

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की विराट कोहली से बात, 'डे-नाइट टेस्ट' पर हैं दोनों तैयार

सौरभ गांगुली ने कहा कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को यहां कहा कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम चुनने के उद्देश्य से गांगुली गुरुवार को मुंबई में कोहली एवं उप-कप्तान रोहित शर्मा से मिले थे और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दिन-रात के टेस्ट मैच खेलने के मुद्दे पर भी चर्चा की. गांगुली ने शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कहा, "हम सभी इस बारे में सोच रहे हैं. हम इस बारे में कुछ करेंगे. मैं दिन-रात के टेस्ट मैच में विश्वास रखता हूं. कोहली भी इसके लिए सहमत हैं. मुझे अखबारों में बहुत सी रिपोर्ट दिखाई देती हैं कि वह इसके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन यह सच नहीं है. खेल को आगे बढ़ने की जरूरत है और यही आगे का रास्ता है. लोगों को काम खत्म करके चैंपियंस को खेलते हुए देखने आना चाहिए. मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा, लेकिन यह जरूर होगा." यह पूछे जाने पर कि आगे का रोडमैप क्या है? गांगुली ने कहा, "टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हम बड़े टूर्नामेंट नहीं जीते हैं इसलिए रोडमैप समय के साथ आएगा. भारतीय क्रिकेट में एक अच्छा ढांचा है और इसमें पैसा भी है." गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की भी तुलना की. गांगुली ने कहा, "आईपीएल अब ईपीएल की तरह दुनिया की सबसे बड़ी लीग है. लोकप्रियता और संचालन के मामले में यह किसी भी तरह से ईपीएल से कम नहीं है. मेरा काम सभी स्तरों पर क्रिकेटरों की मदद करना है, प्रथम श्रेणी में खेलने वाले खिलाड़ी. मेरी महत्वाकांक्षा यह है कि जो खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेलते हैं, उन्हें सुविधाएं मिलें. मेरी इच्छा क्रिकेट को विश्वसनीय और स्वच्छ बनाने की भी है." उन्होंने कहा, "मैं अपनी समय सीमा के बारे में नहीं जानता, लेकिन जब मैं पद छोडूंगा तब जो नए लोगा आएंगे वह यह जरूर कह सकेंगे कि मैं एक स्वस्थ प्रणाली पीछे छोड़कर गया हूं." हितों के टकराव के कारण बीसीसीआई में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ काम न कर पाने पर गांगुली ने कहा, "मैं उसे बदल नहीं सकता. हमें ऐसा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करना होगा. ऐसा किया भी जा रहा है, स्थिति रिपोर्ट दायर की गई है और उन्होंने कहा कि इसे फिर से देखने की जरूरत है. हितों के टकराव के मुद्दे पर समझदारी से काम करना होगा. हमें उसे सरल बनाए रखने की जरूरत है और मैं इसे ही आगे बढ़ाऊंगा. मैं बड़े खिलाड़ियों को खोना नहीं चाहता." कोहली से अपने रिश्ते पर गांगुली ने कहा, "यह अच्छा होना चाहिए. लोग यह नहीं जानते की अंदर क्या हो रहा है." गांगुली ने मुंबई में अध्यक्ष पद ग्रहण करने के दौरान भारत का ब्लेजर पहना था. इस पर उन्होंने कहा, "जब से मैंने क्रिकेट से सन्यास लिया है, मैंने बहुत सारे फैशनेबल कपड़े पहने हैं. मुझे खुशी है कि मुझे खेल छोड़ने के बाद से उस ब्लेजर को बड़े मंच पर पहनने का अवसर मिला. बाईं ओर बना चिन्ह हमेशा विशेष होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget