एक्सप्लोरर

Virat Kohli: विराट कोहली हुए चोटिल! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले नहीं हुए ठीक तो टीम इंडिया का बैंड बजना तय

Virat Kohli Injury: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इंडिया बनाम इंडिया ए सिम्यूलेशन मैच में विराट कोहली खेलते हुए नजर आए हैं. मगर उनकी चोट की अफवाह चिंताजनक है.

Virat Kohli Injured India Match Simulation: विराट कोहली के चोटिल होने की खबर भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के आयोजन में एक सप्ताह भी नहीं बचा है, ऐसे में विराट की चोट की संभावना भी टीम इंडिया पर मानसिक दबाव डाल सकती है. एक रिपोर्ट में विराट के चोटिल होने का दावा किया गया है, लेकिन चोट का कारण अभी तक उजागर नहीं हुआ है. बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा.

एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल अनुसार गुरुवार के दिन विराट कोहली को कुछ स्कैन करवाने पड़े, लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आई है. अच्छी खबर यह है कि कोहली ने यदि कोई जांच करवाई भी है तो भी उन्हें शुक्रवार को सिम्यूलेशन मैच में खेलते देखा गया. इस सिम्यूलेशन मैच में कोहली ने 15 रन बनाए, लेकिन इसी दौरान केएल राहुल के कारण टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. बल्लेबाजी के दौरान गेंद राहुल की कोहनी से लगी, उन्होंने बैटिंग जारी रखने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें मजबूरन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.

कोहली से बहुत उम्मीदें

भारतीय टीम बुधवार से ही वाका स्टेडियम में अभ्यास कर रही है. कोहली पर गौर करें तो विशेष रूप से टेस्ट मैचों में उनकी खराब फॉर्म चर्चाओं में है. हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का वह बयान भी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले 5 सालों में केवल 2 टेस्ट शतक लगाना विराट और टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. उनका आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था. कोहली इसलिए भी आलोचनाओं में घिरे हैं क्योंक न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में वो सिर्फ 93 रन बना पाए थे.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का चलना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. यदि उसे बिना किसी पर निर्भर रहे फाइनल में जाना है तो पांच मैचों की सीरीज में कम से कम चार जीत दर्ज करनी होंगी. कोहली अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 42 पारियों में 1,979 रन बना चुके हैं. इस सीरीज के इतिहास में उनके नाम 8 शतक और पांच फिफ्टी भी हैं.

यह भी पढ़ें:

Anshul Kamboj Profile: एक ही पारी में 10 विकेट, IPL में मुंबई के लिए खेले बॉलर का कमाल; बदल डाला रणजी ट्रॉफी का इतिहास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget