एक्सप्लोरर

वनडे में शतकों की हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में लगातार तीन शतक जड़ कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लगातार तीन शतक लगाने वाले विराट भारत के पहले बल्लेबाज बने हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लगातार तीन शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं. हालांकि विराट कोहली के इस शतक के बावजूद भारतीय टीम को इस मैच में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

कोहली ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. कोहली ने 38वें ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन लेकर वनडे में अपना 38वां शतक पूरा किया. उन्होंने सीरीज के पहले और दूसरे मैच में भी शतक लगाए थे.

विश्व क्रिकेट में कोहली से पहले यह मुकाम नौ बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं. श्रीलंका के कुमार संगाकारा का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है. श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने वनडे में लगातार चार शतक लगाए हैं. उनके बाद पाकिस्तान के जहीर अब्बास, सईद अनवर, साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स, एबी डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के नाम शामिल हैं.

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में 140 रन बनाए थे. वहीं, विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में नाबाद 157 रन बनाए थे.

दूसरे मैच में कोहली ने वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. इसी मैच में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे. इन दोनों मामलों में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget