एक्सप्लोरर

ओलंपिक खेलों के टलने से विनेश फोगाट निराश, इसलिए बताया बुरा सपना

Olympic 2020: विनेश फोगाट ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से मेडल की दावेदार हैं. पिछले ओलंपिक में चोट की वजह से उनका मेडल का सपना टूट गया था.

Olympic 2020: कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल के लिए टाल दिया गया है. भारत की स्टार रेसलर और ओलंपिक में मेडल जीतने की दावेदार विनेश फोगाट ने खेलों के टलने पर दुख जाहिर किया है. विनेश फोगाट ने कहा कि खेलों का टलना उनके लिए एक बहुत बुरे सपने की तरह है.

विनेश फोगाट ने कहा कि यह सबसे बुरा सपना था और आगे का लंबा इंतजार इन खेलों में भाग लेने से ज्यादा मुश्किल होगा. विनेश ने कहा, ''यह किसी भी खिलाड़ी का सबसे बुरा सपना होता है और यह सच साबित हुआ. सभी जानते हैं कि ओलंपिक में खेलना एक खिलाड़ी के लिये सबसे मुश्किल चुनौती होती है लेकिन अब इस स्तर पर मौके का इंतजार करना उससे भी कड़ा है.''

उन्होंने कहा, ''मैं वास्तव में नहीं जानती कि अभी क्या कहना है लेकिन मेरे अंदर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है.'' रियो ओलंपिक से चोट के कारण जल्दी बाहर हुई विनेश भारत की पदक उम्मीदों में से है. उन्होंने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था.

एक साल के लिए टाले गए ओलंपिक खेल

टोक्यो में इस साल जुलाई-अगस्त में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना था. लेकिन कोरोना वायरस ने दुनियाभर में बेहद गंभीर हालात बना दिए हैं. इन्हीं हालातों की वजह से कई देश ओलंपिक खेलों में अपने खिलाड़ी भेजने से पीछे हटने लगे. अमेरिका, कनाडा, जर्मनी जैसे देशों के दबाव में हालात को देखते हुए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने खेलों को एक साल के लिए टालने का फैसला किया.

Olympic 2020: खेलों को टाले जाने के बाद आईओसी ने कहा- नहीं था कोई और विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल
आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, क्रिकेटर शिखर धवन ने जताया शोक; फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

वीडियोज

Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump
Iran Israel America War: बारूदी गूंज से दहल उठा बेरूत, हर तरफ मची तबाही | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget